
पश्चिम बंगाल में उत्तर प्रदेश के 3 साधुओं के मारपीट करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि गांगा सागर जा रहे साधुओं के साथ कुछ लोगों ने बच्चा चोर समझ कर पिटाई कर दिया। घटना गुरुवार 11 जनवरी की बताई जा रही है, सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, यूपी के रहने वाले तीनों साधु मकर संक्रांति के लिए गंगासागर जा रहे थे। साधुओं ने गंगासागर पहुंचने के लिए एक गाड़ी किराए पर ली थी। उनके साथ एक तीन लोग और थे। वे मकर संक्राति पर गंगासागर पहुंचने वाले थे, जैसे ही ही गाड़ी पुरुलिया पहु्ंची उन्होंने कुछ लोगों से रास्ता पूछ लिया। लोग भड़क गए और उन्हें बच्चा चोर समझकर पीटने लगे।
घटना पर बंगाल भाजपा ने ट्वीट किया, ममता बनर्जी को इस चुप्पी पर शर्म आनी चाहिए! क्या हिंदू साधु आपकी मान्यता के योग्य नहीं हैं? हम इस अत्याचार आपकी जवाबदेही की मांग करते हैं। वायरल हो रहे 30 सेकंड के एक वीडियो में, साधु को एक भीड़ द्वारा निर्वस्त्र होते और उन पर हमला करते हुए दिखाया गया है। इस घटना की तुलना 2020 के पालघर मॉब लिंचिंग से करते हुए, अमित मालवीय ने लिखा, “पश्चिम बंगाल के पुरुलिया से बिल्कुल चौंकाने वाली घटना सामने आई… मकर संक्रांति के लिए गंगासागर जा रहे साधुओं को सत्तारूढ़ टीएमसी से जुड़े अपराधियों ने निर्वस्त्र कर पीटा।”
NEWS SOURCE : punjabkesari
