Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » फरीदाबाद : जानिए पूरा मामला, 11वीं की छात्रा ने स्कूल वाले प्रेमी संग सारन थाने में खाया ‘जहर’

फरीदाबाद : जानिए पूरा मामला, 11वीं की छात्रा ने स्कूल वाले प्रेमी संग सारन थाने में खाया ‘जहर’

faridabadnews24By faridabadnews24January 13, 2024No Comments2 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

फरीदाबाद के सारन थाने में एक प्रेमी युगल ने शुक्रवार शाम पुलिस के सामने ही जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। इससे थाना में अफरा-तफरी मच गई। दोनों को आनन-फानन में बीके अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां से उन्हें दिल्ली एम्स के लिए रेफर कर दिया गया। दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

जवाहर कॉलोनी की रहने वाली 17 वर्षीय किशोरी एक निजी स्कूल में 11वीं कक्षा में पढ़ती है। उसी स्कूल में सारन निवासी 21 वर्षीय एक युवक भी पढ़ता है। स्कूल में दोनों के बीच दोस्ती हो गई। धीरे-धीरे यह दोस्ती प्यार में बदल गई। दोनों आपस में शादी करना चाहते थे, लेकिन उनके परिजन इसके लिए तैयार नहीं थे। ऐसे में दोनों ने भागकर शादी करने की योजना बनाई। इस बाबत दो-तीन दिन पहले वे घर से भाग गए। लड़की के परिजनों ने सारन पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने उन्हें बरामद कर शुक्रवार को थाने लाई थी और उनके परिजनों को इसकी सूचना दे दी।

लड़की के परिजन थाना पहुंचकर उन पर काफी नाराज हुए थे। बताया जा रहा है कि दोपहर बाद किशोरी थाना स्थित बाथरूम से चार फिनाइल की गोली लेकर आई। दो गोली खुद निगल गई और दो अपने प्रेमी को दे दीं। उसने भी दोनों गोली खा लीं, जिससे उनकी हालत बिगड़ गई।

पल्ला से दो छात्रा घर से लापता

वहीं, फरीदाबाद के पल्ला थाना क्षेत्र में रह रही दो छात्रा घर से लापता हो गईं। पुलिस संबंधित परिजनों की शिकायत पर जांच में जुटी है। पुलिस के अनुसार पहले मामले में हरिकेश नगर निवासी पीड़ित परिवार ने बताया कि उसकी सबसे छोटी बेटी सातवीं की छात्रा है। वह एक निजी स्कूल में पढ़ती है। 10 जनवरी को शाम सात बजे वह किसी को बिना बताए घर से कहीं चली गई। अब तक वह नहीं लौटी है। उसकी हरसंभव जगह तलाश की जा चुकी है। वहीं दूसरे मामले में धीरज नगर निवासी एक महिला ने शिकायत में बताया कि उसकी 16 वर्षीय बेटी कहीं चली गई है। थाना और क्राइम ब्रांच कैट की टीम छात्रा की तलाश में जुटी है।

NEWS SOURCE : livehindustan

11th class student consumed 'poison' with her school lover in Saran police station Faridabad: Know the whole matter faridabadnews faridabadnews24
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.