
Dilip Joshi Viral Video: आयरा और नुपुर शिखरे के रिसेप्शन के वीडियोज इंटरनेट पर लगातार वायरल हो रहे हैं. किसी वीडियो में कपल नजर आया, तो किसी में गेस्ट. दिलीप जोशी भी आयरा और नुपुर के रिसेप्शन में पहुंचे. एक्टर को देखते ही पैपराजी ने तारक मेहता की उल्टा चश्मा की ‘बबीता जी’ को याद किया. इसके बाद दिलीप जोशी भी चुप नहीं रहे और उन्होंने पैप्स को करारा जवाब दिया. यह वीडियो इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रहा है.
दिलीप जोशी से पैपराजी ने किया अजब-गजब सवाल
जेठालाल ने दिया पैपराजी को करारा जवाब
शो में दिलीप जोशी जितने नटखट नजर आते हैं, असल में उससे बिल्कुल अलग हैं. दिलीप जोशी हमेशा टू द प्वाइंट बात करना पसंद करते हैं. बबीता जी से जुड़े सवाल पर वो कहते हैं, “अपने घर पर होंगी और कहां.” इस दौरान वो अपनी वाइफ के साथ मुस्कुराते नजर आए.
फैंस लगातार कर रहे हं रिएक्ट
तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो के अलावा भी दिलीप जोशी की एक लाइफ है. उनकी वाइफ का नाम जयमाला जोशी है. मगर लोग जब भी उन्हें देखते हैं, बबीता और दया से जुड़ा सवाल करते हैं. यही कारण है कि उनका यह वीडियो इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रहा है. वीडियो के कमेंट सेक्शन में फैंस लगातार फनी कमेंट पोस्ट कर रहे हैं
NEWS SOURCE : zeenews
