Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने नहीं दिए 28 करोड़ तो विधायक नीरज शर्मा ने कफन सिलवाकर पहन लिया

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने नहीं दिए 28 करोड़ तो विधायक नीरज शर्मा ने कफन सिलवाकर पहन लिया

faridabadnews24By faridabadnews24January 18, 2024No Comments3 Mins Read

फरीदाबाद: एनआईटी विधानसभा के विधायक नीरज शर्मा ने बुधवार को अपने वस्त्र त्याग कर कफ़न सिलवाकर पहन लिया। विधायक नीरज शर्मा अपने विधानसभा क्षेत्र की समस्याओं के निराकरण के लिए मांगे गए 28 करोड़ रुपए न मिलने से नाराज थे। हालांकि विधायक नीरज शर्मा का यह कार्यक्रम मुख्यमंत्री मनोहर लाल के सरकारी आवास संत कबीर कुटी के बाहर वस्त्र त्यागने का था लेकिन चंडीगढ़ पुलिस ने उन्हें एमएलए हॉस्टल परिसर से बाहर निकलने नहीं दिया। बड़ी तादाद में जुटे मीडिया कर्मियों के समक्ष श्री शर्मा ने वहीं एमएलए हॉस्टल के बाहर सुभाष पार्क में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा के समक्ष अपने पहने हुए वस्त्र त्याग कर कफन का सिला हुआ चोगा धारण कर लिया इस पर जय सिया राम और स्वास्तिक के साथ एनआईटी 86 की जन समस्याओं की तस्वीर और समस्या का कारण छपा हुआ है।

नीरज शर्मा ने कहा कि अपने इलाके की जन समस्याओं के लिए वह लगातार संघर्ष करते रहे हैं जब फरीदाबाद नगर निगम में 200 करोड़ का घोटाला हुआ तब भी नीरज शर्मा ने दोषियों की गिरफ्तारी के लिए 54 दिन सिले हुए वस्त्र और जूते का त्याग किया था। अब उनके विधानसभा क्षेत्र की जनता नारकीय जीवन जी रही है नगर निगम के पास पैसे नहीं है और जब उन्होंने कमिश्नर नगर निगम, डायरेक्टर अर्बन लोकल बॉडीज और सेक्रेटरी व विभाग के मंत्री से फाइल पास कराकर मुख्यमंत्री के पास भिजवाई तो मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने इस फाइल पर हस्ताक्षर करने से इनकार कर दिया विधायक नीरज शर्मा ने इस मामले को हरियाणा विधानसभा में भी उठाया था और माननीय विधानसभा अध्यक्ष के समक्ष विभाग के मंत्री कमल गुप्ता ने 1 महीने के भीतर इस फाइल के पास हो जाने का आश्वासन दिया था।

16 जनवरी को एक माह पूर्ण होने के बाद आज 17 जनवरी 2024 को विधायक नीरज शर्मा ने अपने वस्त्र त्याग कर कफन का चोला धारण कर लिया। विधायक नीरज शर्मा ने कहा कि इसमें से बहुत सारी समस्याएं वह है जिनके निराकरण का आश्वासन माननीय मुख्यमंत्री ने अपनी खुद की घोषणाओं में दिया है। श्री शर्मा ने कहा कि माननीय मंत्री सदन में कहते हैं कि 600 करोड रुपए से ज्यादा नगर निगम के पास पड़ा है तो फिर मात्र 28 करोड़ रूपया उनकी विधानसभा की मूलभूत सुविधाओं के लिए क्यों खर्च नहीं किया जा रहा है उनके इलाके में लोग खुले हुए सीवर और नालों में गिरकर मर रहे हैं लेकिन सरकार के कान पर जूं नहीं रेंग रही है। जब विधायक नीरज शर्मा से पूछा गया कि क्या आगामी विधानसभा सत्र में भी वह यही वस्त्र पहनकर विधानसभा के भीतर जाएंगे तो विधायक नीरज शर्मा ने कहा कि हां जब तक उनके इलाके की मूलभूत जरूरत को पूरा करने के लिए खट्टर सरकार 28 करोड रुपए जारी नहीं करती है तब तक वह यही चोगा धारण करेंगे।

Chief Minister Manohar Lal did not give Rs 28 crore faridabadnews faridabadnews24 then MLA Neeraj Sharma got the shroud stitched and wore it.
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.