Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » आम लोगों को होगी परेशानी, हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन 24 जनवरी को अपनी इन मांगों को लेकर करने जा रहा है चक्का जाम

आम लोगों को होगी परेशानी, हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन 24 जनवरी को अपनी इन मांगों को लेकर करने जा रहा है चक्का जाम

faridabadnews24By faridabadnews24January 18, 2024No Comments3 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

सांझा मोर्चा की रोडवेज परिसर में 24 जनवरी को होने वाली हड़ताल को लेकर बैठक हुई। हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन के राज्य प्रेस सचिव पृथ्वी सिंह चाहर ने बताया कि बैठक की अध्यक्षता सीता सिंह, मोहन लाल सहारण, रिछपाल सिंह संधू ने संयुक्त रूप से की और मंच संचालन चमन लाल स्वामी ने किया। सांझा मोर्चा राज्य कमेटी की ओर से वरिष्ठ नेता आजाद सिंह गिल, संदीप रंगा, कुलदीप पाबड़ा आदि ने भी मुख्य रूप से बैठक में भाग लिया।

सांझा मोर्चा की 30 सूत्रीय मांगपत्र पर सरकार के साथ कई बार बातचीत

आजाद गिल ने कहा कि कर्मचारियों की जायज मांगों को लेकर सांझा मोर्चा पिछले काफी समय से आंदोलनरत रहा है। सांझा मोर्चा की 30 सूत्रीय मांगपत्र पर सरकार के साथ कई बार बातचीत हो चुकी है, लेकिन उसे हर बार नकार दिया जाता है। जो कर्मचारियों की जायज मांग थी, सरकार ने भी उन मांगों को लागू करने का सांझा मोर्चा को आश्वासन दिया था।

सिरसा। बैठक को संबोधित करते रोडवेज यूनियन नेता।

24 दिसंबर को कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री के कार्यालय का किया था घेराव

वो भी आज तक धरातल पर लागू नहीं हो पाई। चाहर ने बताया कि 24 दिसंबर 2023 को कर्मचारियों ने करनाल के अंदर मुख्यमंत्री के कैंप कार्यालय का घेराव किया, जिसमें वहा के अधिकारियों द्वारा लिखित में 10 जनवरी से पहले सांझा मोर्चा के साथ बैठक करने का लिखित में पत्र दिया था परंतु मंत्री ने सांझा मोर्चा के साथ अभी तक बात करना भी मुनासिब नहीं समझा।

कर्मचारियों की ये हैं प्रमुख मांगे

उन्होंने बताया कि बात चाहे कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने की बात हो, चालक-परिचालक के वेतन विसंगति को दूर करने की या रोडवेज में लगे डी ग्रुप के कर्मचारियों को प्रमोशन देने का मामला हो या 2016 के चालकों को पक्का करना, पुरानी पेंशन नीति बहाल करना, कर्मचारियों के अर्जित अवकाश की बात हो, किसी पर भी सुनवाई नहीं की गई।

चाहर ने बताया कि सरकार हिट एंड रन का जो काला कानून लेकर आई है, जो कि सभी ड्राइवरों पर लागू होता है, चाहे वह मोटरसाइकिल का ड्राइवर हो, ऑटो ड्राइवर हो, कार ड्राइवर हो, बस ड्राइवर हो या ट्रक ड्राइवर हो। यह काला कानून सभी पर लागू होता है, आम जनता पर लागू हो रहा है। सांझा मोर्चा इसका भी पुरजोर विरोध करता है। हरियाणा रोडवेज और हरियाणा रोडवेज आम जनता से अपील करती है कि इस काले कानून का विरोध करो सडक़ों पर उतरें, ताकि यह काला कानून वापस हो सके। चाहर ने बताया कि इन सभी मांग व मुद्दों को लेकर सरकार गंभीर नहीं होती।

NEWS SOURCE : jagran

Common people will face problems faridabadnews faridabadnews24 Haryana Roadways Workers Union is going to do chakka jam on January 24 with these demands.
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.