Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » आदेश जारी, हरियाणा में आंगनबाड़ी वर्करों और हैल्परों का मानदेय बढ़ाया गया

आदेश जारी, हरियाणा में आंगनबाड़ी वर्करों और हैल्परों का मानदेय बढ़ाया गया

faridabadnews24By faridabadnews24January 20, 2024No Comments2 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

हरियाणा में कार्यरत आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं का मानदेय सरकार ने बढ़ा दिया है। महिला एवं बाल विकास विभाग के निदेशक ने इस संबंध में पत्र जारी कर दिया है। पत्र के अनुसार 10 साल से अधिक अनुभव रखने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को अब 14 हजार रुपये मानदेय मिलेगा। उनका मानदेय 1339 रुपये बढ़ाया गया है। पहले उनको 12 हजार 661 रुपये मानदेय दिया जा रहा था।

इसी प्रकार से 10 साल से कम अनुभव रखने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को अब 12 हजार 500 रुपये मानदेय दिया जाएगा। पहले उनको 11 हजार 401 रुपये मानदेय दिया जाता था। उनके मानदेय में 1099 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को 12 हजार 500 रुपये का मानदेय मिलेगा। पहले उनको 11 हजार 401 रुपये मानदेय मिलता था। उनके मानदेय में भी 1099 रुपये की बढ़ोतरी की गई है।

इसके अलावा आंगनबाड़ी सहायिकाओं को अब 7500 रुपये मानदेय दिया जाएगा। पहले उनको 6781 रुपये मानदेय मिलता था। उनके मानदेय में 719 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। यह मानदेय एक दिसंबर 2023 से बढ़ाया गया है। यहां बता दे कि 18 नवंबर को मुख्यमंत्री ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं के मानदेय में बढ़ोतरी की घोषणा की थी। इसकी सहमति वित्त विभाग ने प्रदान की। उसके बाद अब यह आदेश लागू हो गए हैं।

हड़ताल के दौरान काटा गया मानदेय भी वापस मिलेगा
वर्ष 2021-22 के दौरान हड़ताल पर रही आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं का काटा गया मानदेय भी उन्हें वापस दिया जाएगा। इसके आदेश भी मुख्यालय ने जारी किए हैं। आदेश के तहत 29 दिसंबर 2021 से पूर्व हड़ताल पर रही आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं का मानदेय 25 प्रतिशत की कटौती और 29 दिसंबर 2021 से अप्रैल 2022 तक हड़ताल पर रही आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं का मानदेय 75 प्रतिशत कटौती करके दिया गया था।

NEWS SOURCE : chopaltv

faridabadnews faridabadnews24 honorarium increased for Anganwadi workers and helpers in Haryana order issued
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.