Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » एक दिन में मिले 203 नए केस, दो लोगों की मौत, देश में धीमी पड़ी कोरोना की रफ्तार

एक दिन में मिले 203 नए केस, दो लोगों की मौत, देश में धीमी पड़ी कोरोना की रफ्तार

faridabadnews24By faridabadnews24January 22, 2024No Comments2 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

Covid 19 Cases in India: देश में कोरोना के मामलों में गिरावट दर्ज की गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, देश में बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस के 203 नए मामले सामने आए हैं। इसी के साथ ही देश में एक्टिव मामलों की संख्या 2,034 हो गई है।

कोरोना से दो लोगों की गई जान

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय मंत्रालय की ओर से सुबह आठ बजे जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, 24 घंटे में कोविड-19 के दो मरीजों की मौत हुई, जिनमें केरल और महाराष्ट्र में एक-एक मरीज शामिल है। बता दें कि पिछले साल पांच दिसंबर तक कोविड-19 के दैनिक मामलों की संख्या घटकर दोहरे अंक तक आ गई थी, लेकिन जेएन.1 वैरिएंट और सर्दी के मौसम के कारण मामलों में बढ़ोतरी होनी शुरू हुई।

पांच दिसंबर को मिले थे 841 नए केस

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि पांच दिसंबर 2023 के बाद एक दिन में कोरोना संक्रमण के सर्वाधिक 841 नए केस दर्ज किए गए थे, जो मई 2021 में दर्ज सर्वाधिक मामलों का 0.2 प्रतिशत था।

आधिकारिक सूत्रों सूत्रों ने कहा कि इस समय उपलब्ध आंकड़ों से पता चलता है कि जेएन.1 वैरिएंट की वजह से न तो नए केसों में तेजी से वृद्धि हो रही है और न ही अस्पताल में भर्ती होने वालों संक्रमितों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है।

5.3 लाख से अधिक लोगों की गई जान

देश भर में 2020 की शुरुआत से अब तक लगभग चार वर्ष में कोरोना वायरस से करीब साढ़े चार करोड़ से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं। साथ ही कोरोना वायरस से 5.3 लाख से अधिक लोगों की मौत हुई है।

4.4 करोड़ से अधिक मरीज हुए ठीक

स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार, अब तक संक्रमण से ठीक होने वाले लोगों की संख्या 4.4 करोड़ से अधिक हो गई है और इस संक्रमण से ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.81 प्रतिशत है। मंत्रालय ने बताया कि देश में कोविड-रोधी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक 220.67 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी हैं।

NEWS SOURCE : jagran

203 new cases found in one day faridabadnews faridabadnews24 pace of Corona slowed down in the country Two people died
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.