Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » हैरान कर देगी वजह, बाइक चलाते हुए नहीं, इस सरकारी दफ्तर में हेलमेट पहन काम करते हैं कर्मचारी

हैरान कर देगी वजह, बाइक चलाते हुए नहीं, इस सरकारी दफ्तर में हेलमेट पहन काम करते हैं कर्मचारी

faridabadnews24By faridabadnews24January 23, 2024No Comments2 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

आज तक आपने बाइक या स्कूटी चलाते लोगों को हेलमेट पहने देखा होगा. सड़क पर होने वाली दुर्घटनाओं से बचने के लिए लोग हेलमेट लगाकर गाड़ी चलाते हैं. लेकिन क्या आपने किसी दफ्तर में लोगों को हेलमेट पहनकर काम करते देखा है? अगर नहीं तो बिहार के कैमूर में आपका स्वागत है. सोशल मीडिया पर कैमूर के एक सरकारी दफ्तर का ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें कर्मचारियों को हेलमेट पहने देखा गया.

वायरल होता ये वीडियो है कैमूर जिले के मुख्य डाकघर का. भारतीय डाक एक सरकारी संस्थान है. जहां भारत में हर कोई सरकारी नौकरी की चाहत रखता है, वहीं इस डाकघर में काम करने वाले अपनी नौकरी पर अफ़सोस करते हैं. इस डाकघर में काम करने आने वाले लोग दफ्तर के अंदर हेलमेट पहनकर रखते हैं. दफ्तर आए किसी शख्स ने इसका वीडियो बनाया और उसे सोशल मीडिया दिया.जब ऐसा करने के पीछे का कारण जाना गया, तो हर कोई हैरान रह गया.

जर्जर बिल्डिंग से बचाव का तरीका
डाकघर में काम करने वाले कर्मचारी अंदर हेलमेट पहनकर रखते हैं. अगर कोई कर्मचारी पैदल भी आता है तो वो अपने साथ हेलमेट लेकर आता है. पूछने पर बताया गया कि डाकघर की ये बिल्डिंग काफी पुरानी है. इसकी छत काफी कमजोर हो चुकी है. जब तब इसका प्लास्टर झड़कर नीचे गिरता रहता है. ऐसे में कर्मचारियों को डर है कि कभी भी इसकी इमारत गिर सकती है. इसी वजह से सुरक्षा के लिए ये हेलमेट लगाए रहते हैं.

कई बार गिर चुका है छज्जा
डाकघर में काम करने वाले कर्मचारियों ने बताया कि छत का काफी हिस्सा नीचे गिर चुका है. कई बार इसकी शिकायत की गई लेकिन जब कोई एक्शन नहीं लिया गया, तब कर्मचारियों ने हेलमेट पहनना शुरू किया. जैसे ही सोशल मीडिया पर इसका वीडियो शेयर किया गया, ये वायरल हो गया. लोगों ने कमेंट में लिखा कि ऐसा सिर्फ बिहार में हो सकता है. वहीं अब कहा जा रहा है कि इस दफ्तर को दूसरी जगह शिफ्ट करने की तैयारी चल रही है.

NEWS SOURCE : news18

employees in this government office work wearing helmets and not while riding bikes. faridabadnews faridabadnews24 The reason will surprise you
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.