करनाल के बांसों गेट में इलाके में एक और कोरोना का पॉजिटिव मरीज सामने आया है। जिसकी ट्रेवल हिस्ट्री दिल्ली की है। बांसों गेट इलाके को कंटेन्मेंट जोन घोषित कर दिया गया है। वहीं कोरोना पॉजिटिव मरीज के परिवार के सदस्यों के भी सैंपल किए जाएंगे। फिलहाल करनाल में 9 एक्टिव केस हैं।
कोरोना का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है, करनाल में भी अब कोरोना के कुल मरीज 15 हो गए हैं जिसमें से एक्टिव केस की संख्या 9 है। जबकि 5 ठीक होकर घर जा चुके हैं जबकि 1 की इलाज के दौरान चंडीगढ़ में मौत हो गई थी।
वहीं करनाल में जो आज केस सामने आया है वो बांसों गेट इलाके का है, 22 साल का युवक दिल्ली से आया था औऱ उसने आते ही कोरोना का टेस्ट करवाया जिसमें उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।वहीं उनके परिवार वालों के भी एतियात के मद्देनजर सैंपल लिए जाएंगे वहीं पूरे इलाके को कन्टेन्टमेंट जोन घोषित कर दिया गया है।
करनाल में एक्टिव केस 9 हैं ,जिसमें से 8 की ट्रेवल हिस्ट्री बाहर की है। 5 व्यक्ति नांदेड़ साहब से आए हैं जो कोरोना पॉजिटिव मील हैं जबकि 3 व्यक्ति दिल्ली से आए हैं औऱ 1 करनाल का सब्जी विक्रेता है। फिलहाल बाजार भले ही 8 से 2 बजे तक खुले हों लेकिन प्रशासन लोगों से यही अपील कर रहा है कि वो बेवजह घर से बाहर ना निकलें।
