
बल्लभगढ़: करोड़ों की लागत से फरीदाबाद नगर निगम द्वारा करीब दो साल पहले बनाई सेक्टर-22-23 से हार्डवेयर चौक की ओर जाने वाली व्यस्तम और प्रमुख रोड इन दिनों काफी हद तक बदहाल होे चुकी है। सड़क के बीचों-बीच डिवाइडर पर लगी लोहे की ग्रिल व वहां लगे पत्थर पूरी तरह बदहाल स्थिति में पड़े हैं। कोहरे के मौसम में यहां कभी कोई बड़ा हादसा हो सकता है।
लोगों का आरोप है कि इस समस्या को लेकर शिकायत की जा चुकी है, लेकिन इस बदहाली को लेकर फरीदाबाद नगर निगम व एफएमडीए कौन जिम्मेदार हैं, इसके लिए दोनों विभाग के अधिकारी जिम्मेदारी लेने की बजाय बचते नजर आए और कोई भी कुछ बोलने को तैयार नहीं है। सेक्टर-22-23 सहित संजय कॉलोनी, गौछी व सेक्टर-55 सहित आसपास के क्षेत्र के हजारों लोगों का हार्डंवेयर चौक से होते हुए फरीदाबाद प्रतिदिन आना जाना होता है।
ऐसे में सेक्टर-22-23 से हार्डवेयर चौक तक की सड़क के बीचों-बीचे डिवाइडर को शायद फरीदाबाद नगर निगम बनाना ही भूल गया या फिर ठेकेदार ने कागजों में डिवाइडर को बना दिया। मौजूदा में लोहे की ग्रील करीब-करीब पूरी तरह टेढी हो चुकी है और जगह-जगह से टूटी पड़ी है। ग्रील ने नीचे पड़ा पत्थरों के मलबे को देखने के बाद ऐसा प्रतीत होता है कि सड़क बनाने वाली कंपनी ने डिवाइडर को बनाया ही नहीं। इस बदहाली से कभी कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती है। बता दे कि यह सड़क बल्लभगढ़, एनआईटी व बडखल विधानसभा को जोड़ती है और इस सड़क को काफी लंबे समय के अंतराल में बनाया गया था।
कौन करेगा ठीक, फरीदाबाद नगर निगम या फिर एफएमडीए
फरीदाबाद नगर निगम के कार्यकारी अभियंता ओ.पी.कदर्म का कहना है कि सड़क फरीदाबाद नगर निगम ने जरूर बनाई, लेकिन अब सड़क 30 मीटर से बड़ी सड़कों को एफएमडीए को सौंप दिया है। उधर, एफएमडीए के कार्यकारी अभियंता अंकित भारद्वाज ने कहा कि वह सड़क नहीं देखते और उन्होंने अधिशाषी अभियंता विरेंद्र सिंह की नंबर दे दिया और उसके बाद उन्होंने भी जिम्मेदारी लेने से इंकार कर दिया। अब ऐसे में कौन सा विभाग इस सड़क को दुरूस्त करेगा।
लोगों की प्रतिक्रिया
मदन राजपुरोहित, सेक्टर-23 निवासी : हार्डवेयर की ओर जाने वाली रोड तो बन चुकी है, लेकिन डिवाइडर का बुरा हाल है। कोहरे के चलते कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है।
गोपाल,निवासी एनआईटी : हार्डवेयर चौक से सेक्टर-22-23 की सड़क तो सीमेंट की बनी हैं,लेकिन डिवाइडर पर लगी लोहे की ग्रील व वहां पड़ा खंडजा काफी खतरनाक साबित हो सकता है।
राकेश कुमार, निवासी सेक्टर-22 : सेक्टर-22-23 से हार्डवेयर चौक का डिवाइडर को शायद सड़क बनाने वाली कंपनी भूल गई। सड़क बनाने के दौरान जो डिवाइडर की हालत थी आज भी वहीं है। जिससे काफी परेशानी हो रही है।
NEWS SOURCE : livehindustan
