Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » पुलिस करेगी ऐसी कार्रवाई, राम मंदिर के खिलाफ ऊल-जुलूल पोस्ट की तौ खैर नहीं?

पुलिस करेगी ऐसी कार्रवाई, राम मंदिर के खिलाफ ऊल-जुलूल पोस्ट की तौ खैर नहीं?

faridabadnews24By faridabadnews24January 27, 2024No Comments3 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

Ram Mandir Ayodhya: यूपी के अयोध्या में हुई भव्य राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा (Ram Mandir Pran Pratishtha) को लेकर जहां एक तरफ पूरा देश उत्साहित दिखा तो वहीं कई ऐसे तत्व भी थे जो सोशल मीडिया पर धार्मिक उन्माद फैलाने का काम कर रहे थे. ऐसे लोग जो सोशल मीडिया के जरिए आतंकवाद और धार्मिक उन्माद फैलाने में लगे थे, उनके खिलाफ जम्मू कश्मीर पुलिस (Jammu Kashmir Police) ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है. प्राण प्रतिष्ठा को लेकर सोशल मीडिया पर की गई आपत्तिजनक पोस्ट के खिलाफ जम्मू के नगरोटा, किश्तवाड़, रियासी, राजौरी और रामबन में अलग-अलग लोगों पर एफआईआर दर्ज की गई है. पुलिस ने कई लोगों को गिरफ्तार भी किया है. इन पोस्ट के खिलाफ हुए प्रदर्शन और शिकायत के बाद जम्मू कश्मीर पुलिस ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया है.

राम मंदिर पर अपमानजनक पोस्ट बर्दाश्त नहीं

बता दें कि जम्मू कश्मीर पुलिस की यह कार्रवाई हाल ही में कश्मीर के एनआईटी से सामने आए मामले के बाद हुई है. सोशल मीडिया के जरिए उन्माद फैलाने की कोशिशें हुई थीं. जम्मू-कश्मीर पुलिस ने सोशल मीडिया के जरिए अलगाववाद, आतंकवाद और धार्मिक उन्माद फैलाने वाले तत्वों के खिलाफ सीआरपीसी की धारा 144 के तहत उन्हें कानून के दायरे में लाने की बात कही.

पाकिस्तान ने सोशल मीडिया को बनाया हथियार

जम्मू कश्मीर पुलिस के डीजीपी आरआर स्वैन ने बताया कि कुछ समय पहले यह जानकारी भी दी थी कि पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी लगातार जम्मू कश्मीर में हालत खराब करने के लिए सोशल मीडिया का सहारा ले रही है. 2023 में जम्मू-कश्मीर पुलिस ने 8,000 फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट्स को ट्रेस किया था, जिसके जरिए अलग-अलग तरीकों से आतंकवाद का महिमामंडन किया जा रहा था. यह सभी अकाउंट सोशल मीडिया प्लेटफार्म X, इंस्टाग्राम और फेसबुक पर एक्टिव थे. पुलिस के मुताबिक, इनको चलाने वाले सभी लोग दुनिया के अलग-अलग कोनों में बैठकर लगातार माहौल खराब करने और आतंकवाद का महिमामंडन करने की कोशिश कर रहे थे.

पाकिस्तान कैसे फैला रहा झूठा नरेटिव?

इसके साथ ही अभी भी जम्मू कश्मीर के कुछ सोशल हैंडल से होने वाली आपत्तिजनक पोस्ट का फायदा उठाकर पाकिस्तान का सोशल मीडिया खुफिया तंत्र इन अकाउंट्स की मदद से जम्मू कश्मीर और देश के खिलाफ झूठ नरेटिव चलाने की कोशिश कर रहा है. इन्हीं सब बातों को ध्यान में रखकर अब जम्मू-कश्मीर पुलिस उन सभी तत्वों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है जो अलग-अलग पोस्ट के जरिए जम्मू कश्मीर में हालत खराब करने की कोशिश कर रहे हैं.

NEWS SOURCE : zeenews

faridabadnews faridabadnews24 Police will take such action what about the vulgar posts against Ram temple?
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.