Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » भगत सिंह ने ऐसे लिया था बदला, अंग्रेजों की लाठी से बुरी तरह घायल हुए थे लाला लाजपत राय: जन्मदिन विशेष

भगत सिंह ने ऐसे लिया था बदला, अंग्रेजों की लाठी से बुरी तरह घायल हुए थे लाला लाजपत राय: जन्मदिन विशेष

faridabadnews24By faridabadnews24January 28, 2024No Comments3 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

अंग्रेजों की गुलामी से देश को मुक्त करवाने के लिए लाला लाजपत राय ने अहम योगदान दिया था। वह फ्रीडम फाइटर होने के साथ-साथ एक कुशल राजनेता, इतिहासकार, वकील और लेखक भी थे। वह कांग्रेस के गरम दल के नेता थे और उन्हें पंजाब केसरी के नाम से जाना जाता था। आजादी के नायक भगत सिंह, चंद्रशेखर आजाद समेत तमाम क्रांतिकारी लाला लाजपत राय को बहुत मानते थे। लाला ने ही नौजवानों में देश की आजादी की आग पैदा की और उनका सहयोग भी किया। आज लाला लाजपत राय की जयंती है। उनका जन्म 28 जनवरी 1865 को पंजाब के मोगा जिले के अग्रवाल परिवार में हुआ था।

अंग्रेजों ने लाला पर बरसाईं थीं लाठियां

 30 अक्टूबर 1928 को लाहौर में साइमन कमीशन के खिलाफ एक विशाल प्रदर्शन चल रहा था। इसमें लाला लाजपत राय ने भी हिस्सा लिया था। इस दौरान अंग्रेज सिपाहियों ने उनपर लाठियां बरसाईं थीं, जिसमें वह बुरी तरह जख्मी हो गए थे। इस दौरान लाला ने कहा था, ‘मेरे शरीर पर पड़ी एक-एक लाठी ब्रिटिश हुकूमत के ताबूत में एक-एक कील का काम करेगी।’

साइमन कमीशन क्या था?

दरअसल अंग्रेजों ने 8 नवम्बर 1927 को भारत में संविधान सुधारो के अध्ययन के लिए एक कमीशन का गठन किया था, जिसे साइमन कमीशन का नाम दिया गया। इसमें सात ब्रिटिश सांसद थे लेकिन कोई भी भारतीय सदस्य नहीं था। इस कमीशन को इसलिए बनाया गया था कि मांटेग्यू चेम्सफोर्ड सुधार की जांच करे।

3 फरवरी 1928 को साइमन कमीशन भारत आया, जिसका इंडियन नेशनल कांग्रेस समेत पूरे देश ने विरोध किया। इस दौरान साइमन कमीशन वापस जाओ के नारे भी लगे। पंजाब में लाला लाजपत राय इस विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे थे। लेकिन लाहौर पुलिस के एसपी जेम्स ए स्कॉट के नेतृत्व में लाठीचार्ज कर दिया गया, जिसमें लाला को बहुत चोटें आईं और वह अस्पताल में 18 दिनों तक भर्ती रहे। 17 नवंबर 1928 को उनका निधन हो गया।

लाला पर हुए हमले का भगत सिंह ने लिया था बदला

लाला लाजपत की मौत का बदला लेने के लिए भगत सिंह समेत तमाम क्रांतिकारियों ने अंग्रेज अधिकारी जेम्स ए स्कॉट की हत्या की प्लानिंग की। हालांकि पहचान में गलती होने की वजह से भगत सिंह और राजगुरू ने स्कॉट की जगह दूसरे पुलिस अधिकारी जॉन पी सांडर्स को 17 दिसंबर 1928 को गोली मार दी। सांडर्स उस समय लाहौर का एसपी था। इस तरह क्रांतिकारियो ने अंग्रेजों को ये मैसेज दे दिया कि लाला लाजपत राय की मौत पर देश चुप नहीं बैठेगा और अंग्रेजों को मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा।

NEWS SOURCE : indiatv

faridabadnews faridabadnews24 Lala Lajpat Rai was badly injured by the sticks of the British: Birthday special This is how Bhagat Singh took revenge
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.