Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » आप के कुलदीप को मिले इतने वोट, चंडीगढ़ में बना भाजपा का नया मेयर: Chandigarh Mayor Election 2024

आप के कुलदीप को मिले इतने वोट, चंडीगढ़ में बना भाजपा का नया मेयर: Chandigarh Mayor Election 2024

faridabadnews24By faridabadnews24January 30, 2024No Comments2 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

चंडीगढ़, Chandigarh Mayor Election 2024:  पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट के आदेश पर मंगलवार को कड़ी सुरक्षा में मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर के पद पर चुनाव हुआ है। भाजपा के मनोज को 16 वोट और आप के कुलदीप 12 वोट मिले हैं। बाकी वोट रद कर दिए गए।

सभी दलों के राष्ट्रीय नेता चुनाव पर रख रहे हैं नजर

 आप नेता राघव चड्ढा, कांग्रेस नेता राजीव शुक्ला व पूर्व केंद्रीय मंत्री पवन कुमार बंसल पिछले कई दिनों से अपने-अपने दल के पार्षदों को एकजुट करने में लगे रहे। राष्ट्रीय स्तर के नेताओं की इस चुनाव पर खास नजर रही।

पहले 18 जनवरी को होना था चुनाव

कांग्रेस और आप के पार्षद चुनाव के समय पंजाब में रहे। गौरतलब है कि यह चुनाव इससे पूर्व 18 जनवरी को होना था, लेकिन नाटकीय घटनाक्रम के बीच ऐन वक्त पर पीठासीन अधिकारी के बीमार पड़ने के कारण चुनाव नहीं हो सका। इसे लेकर कांग्रेस की तरफ से हाई कोर्ट में याचिका दायर की गई थी।

कांग्रेस-आप गठबंधन के 20 तो भाजपा के 15 वोट

कोर्ट के आदेश पर चुनाव के लिए मंगलवार की तिथि तय की गई। इस चुनाव में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन थी। गठबंधन का मुकाबला सीधे तौर पर भाजपा से था। कांग्रेस-आप गठबंधन के 20 तो भाजपा के पास 15 वोट थे।

दोपहर एक बजे तक आया परिणाम

दोपहर एक बजे तक परिणाम घोषित हो गया। सुबह 10 बजे मतदान प्रक्रिया शुरू हुई। 35 पार्षद और सांसद किरण खेर को मिला लें तो 36 वोट पड़ें। मतदान होते ही तुरंत परिणाम भी आ गया। हालांकि मतदान संपन्न होने के बाद कांग्रेस और आप के बीच जोरदार हंगामा भी हुआ।

NEWS SOURCE : jagran

AAP's Kuldeep got so many votes became the new mayor of BJP in Chandigarh: Chandigarh Mayor Election 2024 faridabadnews faridabadnews24
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.