
कंगना रनोट सोशल मीडिया की दुनिया में अपनी बेबाक राय रखने के लिए जानी जाती हैं। एक्ट्रेस अब एक बार फिर लोगों का ध्यान खींच रही हैं। कंगना रनोट ने इस बार एलन मस्क का समर्थन किया। मंगलवार को एक्स पर एलन मस्क ने अपने न्यूरालिंक कॉर्प की जानकारी दी। जिसे सपोर्ट करते हुए कंगना रनोट ने एक नोट शेयर किया।
क्या है न्यूरालिंक कॉर्प ?
न्यूरालिंक तकनीकी की दुनिया में एक नई उपलब्धि है। इस कॉरपोरेशन के प्रोडक्ट्स इंसानों में ब्रेन इम्प्लांट करेंगे, जिससे वो फोन और कम्प्यूटर जैसी डिवाइस को अपने दिमाग से कंट्रोल कर सकेंगे। न्यूरालिंक कॉर्प के बारे में जानकारी देते हुए एलन मस्क ने कहा कि न्यूरोलिंक कॉर्प का पहला प्रोडक्ट टेलीपैथी कहलाएगा।
क्या बोले एलन मस्क ?
एलन मस्क ने एक्स पर ट्वीट किया, “बस सोचकर ही फोन या कम्प्यूटर समेत किसी भी डिवाइस को कंट्रोल किया जा सकेगा। सबसे पहले ये सुविधा उन्हें मिलेगी, जो अपने हाथ- पैर खो चुके हैं। सोचिए स्टीफन हॉकिन्स अगर टाइपिस्ट या ऑक्शनर की स्पीड से भी तेज बात कर पाते। बस यही उद्देश्य है।”

कंगना ने देवताओं-ऋषियों से कर दी तुलना
एलन मस्क के इस ट्वीट पर रिप्लाई करते हुए कंगना रनोट ने कहा, “सतयुग को मुख्य रूप से इस तकनीक/बिना बोले बात करने की क्षमता के कारण ऐसा कहा जाता था। अगर हम इसे अपने लाइफटाइम में देखें तो देवता, ऋषि और कई अन्य खगोलीय हमारे ग्रंथों में जिस तकनीक का इस्तेमाल करते हैं उसकी कल्पना करना असंभव नहीं है।”
नास्तिकों के लिए कही ये बात
एक्ट्रेस ने आगे लिखा, “ज्यादातर तथाकथित नास्तिकों के लिए सबसे बड़ी चुनौती ये समझना है कि वो क्या नहीं जानते/या नहीं देखा है, क्योंकि वे हमारे धर्मग्रंथों में लिखी हर चीज को वो बहुत बढ़ा-चढ़ा कर लिखा हुआ कहते हैं, खैर अब वो ज्यादा दूर नहीं है।”
NEWS SOURCE : jagran
