Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » फरीदाबाद: नीलम पुल को दोबारा बंद करने की तैयारी, जर्जर पिलरों की मरम्मत से पहले चला दिया ट्रैफिक

फरीदाबाद: नीलम पुल को दोबारा बंद करने की तैयारी, जर्जर पिलरों की मरम्मत से पहले चला दिया ट्रैफिक

faridabadnews24By faridabadnews24January 31, 2024No Comments3 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

फरीदाबाद: स्मार्ट सिटी के पूर्व और पश्चिम हिस्से को जोड़ने वाला मुख्य नीलम रेलवे पुल के 22 पिलरों में अभी पांच पिलर जर्जर हैं। पुल की मरम्मत का 50 फीसदी काम बाकी है, बावजूद इसके जिला प्रशासन और पुलिस ने इस पर ट्रैफिक चालू करवा दिया। अब निर्माण कंपनी ने पुल का बकाया काम पूरा करने के लिए अप्रैल तक का समय मांगा है। फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण (एफएमडीए) से आरटीआई के तहत मांगी गई सूचना में इसका खुलासा हुआ है। अजरौंदा निवासी अजय सनी ने उपरोक्त सूचना के लिए आरटीआई लगाई थी।

नीलम पुल की मरम्मत के लिए नगर निगम भी काफी हद तक जिम्मेदार है। इस पुल की मरम्मत का कार्य शुरू होने से पहले नगर निगम पुल के नीचे हुए अतिक्रमण को हटाने में नाकाम रहा। मरम्मत कार्य की अवधि बढ़ाने के लिए निर्माण कंपनी की तरफ से एफएमडीए को दिया पत्र इसकी तस्दीक करता है। इसमें निर्माण कंपनी ने बताया है कि शहर में 40 दिन तक हुई बारिश और पुल के नीचे से अतिक्रमण न हटने के चलते संबंधित पुल की मरम्मत तीन महीने के निर्धारित समय में नहीं हो पाई। गौरतलब है कि पुल के नीचे काफी अतिक्रमण है। दुकानों से लेकर झुग्गी और डेयरी बनी हुई हैं।

नीलम पुल को दोबारा बंद करने की तैयारी

विभागीय सूत्रों के मुताबिक नीलम पुल की मरम्मत के अधूरे कार्य को पूरा करने के लिए पुल को ट्रैफिक के लिए दोबारा बंद करने पर मंथन किया जा रहा। हालांकि पुल को कब बंद किया जाएगा, इसको लेकर कोई तारीख तय नहीं हुई है। एफएमडीए के अधिकारी इस बारे में पुलिस से संपर्क कर रहे। गौरतलब है कि नीलम पुल की एक लेन को बंद करने की वजह से शहर की ट्रैफिक व्यवस्था चरमरा गई थी। जगह-जगह जाम के हालत पैदा हो गए थे। दिल्ली-आगरा नेशनल हाईवे पर भी इसका असर पड़ा था।

मामले की जांच की उठी मांग

आरटीआई कार्यकर्ता अजय सैनी का कहना है कि इस मामले की जांच करवाई जानी चाहिए, क्योंकि यह कार्य तीन महीने में पूरा होना था, जो नहीं हुआ। इस वजह से शहर के लोगों को ट्रैफिक जाम के रूप में काफी दिक्कत भी हुई। सैनी का आरोप है कि नियमानुसार काम मे देरी होने पर निर्माण कंपनी पर जुर्माना भी लगाया जाना चाहिए था, जो एफएमडीए के अधिकारियों ने नहीं किया। सड़क की मरम्मत का काम पूरा हो चुका है। रेलिंग का काम चल रहा है। 22 खंभों में से 5 का काम पेंडिंग है। 31 मार्च तक उसे पूरा हो जाएगा। इस दौरान ट्रैफिक संचालन में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा।

– नेहा शर्मा, प्रवक्ता, एफएमडीए

Faridabad: Preparations to close Neelam bridge again faridabadnews faridabadnews24 traffic allowed before repairing the dilapidated pillars.
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.