Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » जिम में जानलेवा हो सकती हैं 5 गलतियां, जानें डॉक्टर टिप्स, बॉडी बनाने के चक्कर में दिल से न करें खिलवाड़

जिम में जानलेवा हो सकती हैं 5 गलतियां, जानें डॉक्टर टिप्स, बॉडी बनाने के चक्कर में दिल से न करें खिलवाड़

faridabadnews24By faridabadnews24February 2, 2024No Comments3 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

Heart Attack and Gym: आज के जमाने में जिम जाने का फैशन आ गया है. हर उम्र के लोग सुबह-शाम जिम में जाकर फिटनेस बेहतर करने की कोशिश कर रहे हैं. बड़ी तादाद में युवा आकर्षक बॉडी बनाने के लिए जिम का रुख करते हैं. जिम में जाकर अधिकतर लोग कई गलतियां करते हैं, जिससे हार्ट अटैक का खतरा बढ़ जाता है. जी हां, सुनकर हैरान हो रहे होंगे, लेकिन यह बात बिल्कुल सही है. जिम में गलतियां करने से हार्ट अटैक की नौबत आ सकती है. अब तक तमाम सेलिब्रिटी और आम लोग एक्सरसाइज के दौरान हार्ट अटैक का शिकार हो चुके हैं. अब सवाल है कि जिम में हार्ट अटैक से कैसे बचा जाए? इस पर कार्डियोलॉजिस्ट का कहना है कि जिम जॉइन करने से पहले सभी को अपना हेल्थ चेकअप कराना चाहिए और जिम किसी क्वालिफाइड ट्रेनर के अंडर ही करनी चाहिए.

नई दिल्ली के इंद्रप्रस्थ अपोलो हॉस्पिटल के कार्डियोलॉजी डिपार्टमेंट की सीनियर कंसल्टेंट डॉ. वनीता अरोरा के मुताबिक जिम जाकर एक्सरसाइज करना अच्छी बात है, लेकिन लोग इसे फैशन के तौर पर करते हैं. आमतौर पर सभी लोगों को जिम जॉइन करने से पहले कार्डियोलॉजिस्ट से मिलकर अपनी जांच करानी चाहिए. खासतौर से जिन लोगों की उम्र 30 साल से ज्यादा है, उन्हें अपनी जांच कराने के बाद ही जिम जॉइन करनी चाहिए. ऐसा न करने से हार्ट अटैक का खतरा बढ़ जाता है. दरअसल जिम में जाकर वेट लिफ्टिंग, कार्डियो, वेट ट्रेनिंग, ट्रेडमिल की वजह से हार्ट की ईसीजी में तेजी से बदलाव हो सकते हैं और इन चीजों को नजरअंदाज करने से हार्ट अटैक या कार्डियक अरेस्ट की कंडीशन पैदा हो सकती है. ऐसे में सावधानी बेहद जरूरी है.

जिम में जाकर कभी न करें 5 गलतियां

– जिम में जाकर अपनी मर्जी से इंटेंस एक्सरसाइज न करें. इससे पहले अपने ट्रेनर से बातचीत करें और उसके निर्देशों का पालन करें.

– बॉडी बनाने के लिए सप्लीमेंट्स न लें. इन सप्लीमेंट्स में पाए जाने वाले तत्व हार्ट अटैक की वजह बन सकते हैं. यह गलती करने से बचें.

– जिम में जाकर जरूरत से ज्यादा एक्सरसाइज न करें और इंटेंस एक्सरसाइज करने से पहले अपने जिम ट्रेनर से बातचीत जरूर कर लें.

– एक्सरसाइज करते वक्त सीने में दर्द हो, तो इसे नजरअंदाज न करें. किसी भी तरह की परेशानी होने पर तुरंत एक्सरसाइज बंद कर दें.

– हार्ट डिजीज, डायबिटीज या अन्य गंभीर बीमारियों के मरीज खुद से जिम जॉइन न करें. इससे पहले अपने डॉक्टर से जरूर कंसल्ट करें.

NEWS SOURCE : news18

5 mistakes that can be fatal in the gym do not play with your heart while trying to build your body. faridabadnews faridabadnews24 know the doctor's tips
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.