Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » कंट्रोल हो जाएगा बीपी, अचानक से बढ़ने लगे ब्लड प्रेशर, तो कर लें ये 3 योगासन

कंट्रोल हो जाएगा बीपी, अचानक से बढ़ने लगे ब्लड प्रेशर, तो कर लें ये 3 योगासन

faridabadnews24By faridabadnews24February 3, 2024No Comments3 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

लाइफस्टाइल डिजीज आजकल आम हो गई हैं। हर दूसरा व्यक्ति किसी न किसी बीमारी से पीड़ित है। किसी को ब्लड प्रेशर की समस्या है तो कोई शुगर का मरीज है। मोटापा, बाहर का खाना और कम फिजिकल एक्टिविटी के कारण हाई बीपी की समस्या पैदा होने लगी है। सिर्फ लाइफस्टाइल ही नहीं पारिवारिक हिस्ट्री, किडनी की बीमारी, व्यायाम न करना, जेनेटिक कारण, मोटापा और कई वजहों से भी ब्लड प्रेशर की बीमारी हो सकती है। पहले 50-60 साल के बाद बीपी की समस्या पैदा होती थी, लेकिन आजकल 20-25 साल में ही लोग हाई ब्लड प्रेशर के मरीज बन रहे हैं। ब्लड प्रेशर को डाइट, एक्सरसाइज और योग से कंट्रोल किया जा सकता है। अगर आपका ब्लड प्रेशर हाई रहता है तो योग का सहारा लें। रोजाना योगा करने से बीपी को कंट्रोल किया जा सकता है। आइये जानते हैं हाई ब्लड प्रेशर के मरीज को कौन से योगासन करने चाहिए।

वीरासन- हाई ब्लड प्रेशर के मरीज को वीरासन करने से फायदा मिलेगा। वैसे जिन योगासन में सांस लेने की प्रक्रिया शामिल होती है वो बीपी के मरीज के लिए फायदेमंद होते हैं। वीरासन करने से ब्लड प्रेशर नियंत्रण में रहता है और नर्वस सिस्टम ठीक से काम करता है।

कैसे करें वीरासन- सबसे पहले जमीन पर घुटनों के बल बैठ जाएं और दोनों हाथों को घुटनों पर रखें लें। अब घुटनों के बीच की दूरी को कम करते हुए अपने हिप्स को एड़ियों के बीच में रख लें। नाभि को भीतर खींचें और थोड़ी देर इसी मुद्रा में रहें। 30 सेकेंड के बाद रिलेक्स फॉर्म में आ जाएं।

शवासन- रोजाना शवासन करने से हाई ब्लड प्रेशर को नियंत्रित किया जा सकता है। इससे शरीर को आराम मिलता है और तनाव कम होता है। इसमें शव की तरह लेटना होता है। इस आसन से मन, शरीर और दिमाग शांत होता है।

कैसे करें शवासन- एक योगा मैट पर सीधे लेट जाएं और आखों को बंद कर लें। अब पैरों को फैला लें और हाथों को भी जमीन पर टिकाते हुए फैला लें। हथेलियों को धीरे-धीर फैलाएं और पूरे शरीर को रिलेक्स करने दें। हल्की सांस लेते हुए बॉडी को ढ़ीला छोड़ गें। इसी मुद्रा में करीब 30 मिनट तक रहें।

बालासन- हाई ब्लड प्रेशर के मरीज को रोजाना बालासन करने से फायदा मिलता है। इससे शरीर रिलैक्स होता है और बीपी कंट्रोल में रहता है। इस आसन को करने से हिप्स और रीढ़ की हड्डी को आराम मिलता है।

कैसे करें बालासन- किसी चटाई पर वज्रासन की मुद्रा में बैठ जाएं और फिर धीरे-धीरे सांस लें। आपको हाथों को सिर के ऊपर ले जाना है और सांस छोड़नी है। अब आगे की ओर झुकें और अपने माथे को जमीन पर टिका लें। ऐसा करते वक्त सांस लेने पर ध्यान दें। करीब 30 सेकेंड के लिए ऐसे ही रहें और फिर रिलेक्स कर लें।

NEWS SOURCE : indiatv

BP will be controlled faridabadnews faridabadnews24 if blood pressure starts increasing suddenly then do these 3 yogasanas.
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.