Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » ‘कर्मा कॉलिंग’ के बारे में भी बताया दिलचस्प फैक्ट, रवीना टंडन ने रिजेक्ट की थीं शाहरुख खान की 4 फिल्में

‘कर्मा कॉलिंग’ के बारे में भी बताया दिलचस्प फैक्ट, रवीना टंडन ने रिजेक्ट की थीं शाहरुख खान की 4 फिल्में

faridabadnews24By faridabadnews24February 3, 2024No Comments2 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

रवीना टंडन इन दिनों अपनी वेब सीरीज ‘Karmma Calling’ के प्रमोशन में लगी हुई हैं। ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज हुई यह सीरीज काफी पॉपुलर हो रही है। एक प्रमोशन इवेंट के दौरान रवीना टंडन ने बताया कि एक वक्त था जब उन्होंने सुपरस्टार शाहरुख खान की एक दो नहीं बल्कि चार फिल्में रिजेक्ट कर दी थीं। एक्ट्रेस ने बताया कि वह किंग खान के साथ काम तो करना चाहती थीं, लेकिन ऐसी कुछ वजहें थीं जिन्हें टाला नहीं जा सकता था, लिहाजा उन्हें फिल्में रिजेक्ट करनी पड़ीं।

रवीना ने रिजेक्ट की थीं SRK की 4 फिल्में

रवीना टंडन ने बताना कि उन्हें इन फिल्मों को टालना पड़ा लेकिन एक इत्तेफाक यह भी रहा कि इनमें से कोई भी फिल्म रिलीज नहीं हो पाई। एक्ट्रेस ने मिर्ची प्लस के साथ बातचीत में कहा, “हमने ‘जमाना दीवाना’ की थी, लेकिन यह भी पोस्टपोन हो गई। मुझे ‘डर’ ऑफर की गई थी, लेकिन मैंने खुद ही कदम खींच लिए।” रवीना टंडन ने सुपरस्टार शाहरुख खान को एक बहुत शालीन और ऐसा इंसान कहा जिससे कोई प्रभावित हुए बगैर नहीं रह सकता।

इन वजहों से टाली गई थीं SRK की फिल्में

शाहरुख खान के साथ उनके टाले गए प्रोजेक्ट्स के बारे में बात करते हुए रवीना टंडन ने कहा कि उनकी पहली फिल्म के डायरेक्टर की मौत हो गई थी जिसके चलते वो फिल्म नहीं बनी जबकि दूसरी फिल्म कॉस्ट्यूम पर बात ना बन पाने के चलते उन्होंने टाल दी। एक्ट्रेस ने तीसरी और चौथी फिल्म के ना बन पाने का कारण बातचीत में नहीं बताया। रवीना टंडन ने यह भी बताया कि इस वक्त उनका काफी पॉपुलर हो रहा शो ‘कर्मा कॉलिंग’ भी उन्होंने एक टाइम पर रिजेक्ट कर दिया था।

दस साल पहले प्लान किया गया था यह शो

रवीना टंडन ने बताया, “यह शो भी असल में 10 साल पहले प्लान किया गया था जब रुचि जी मेरे दफ्तर आई थीं, तब हमने इस शो के बारे में बात की थी, यह शो स्टार के लिए प्लान किया जा रहा था और इसके लिए बहुत सारी डेट्स की जरूरत थी। उन दिनों मेरा बेटा रणबीर मुश्किल से 3-4 महीने का था, तो मैंने उन्हें मना कर दिया। यह शायद कर्मों का ही खेल है कि आज 10 साल बाद हम यहां एक साथ बैठे हुए हैं।”

NEWS SOURCE : livehindustan

faridabadnews faridabadnews24 Interesting fact also told about 'Karma Calling' Raveena Tandon had rejected 4 films of Shahrukh Khan
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.