Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » सीएम मनोहर लाल ने की थी घोषणा, हरियाणा में इस जगह के टोल प्लाजा को हटाया गया, फरीदाबाद में भी होगा टोल बंद

सीएम मनोहर लाल ने की थी घोषणा, हरियाणा में इस जगह के टोल प्लाजा को हटाया गया, फरीदाबाद में भी होगा टोल बंद

faridabadnews24By faridabadnews24February 4, 2024No Comments3 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल की घोषणा को क्रियांवित करते हुए लोक निर्माण विभाग ने नाहरा-नाहरी रोड पर गांव बामड़ोली में स्थापित टोल प्लाजा को हटा दिया। इससे ग्रामीणों के साथ ही वाणिज्यिक वाहन चालकों ने राहत की सांस ली। विदित है कि मनोहर लाल ने प्रदेश के कई इलाकों के लगभग 8 टोल प्लाजा को बंद करने का ऐलान किया था। एक अनुमान के मुताबिक यहां से गुजरने वाले वाणिज्यिक वाहनों से प्रतिदिन करीब 25 हजार रुपए टोल वसूला जाता था।पीडब्ल्यूडी द्वारा संचालित 7 टोल हटाने की थी घोषणा

बता दें कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने हरियाणावासियों को राहत देते हुए पीडब्ल्यूडी द्वारा संचालित 7 और एक अन्य टोल प्लाजा को बंद करने की घोषणा की थी।इस फैसले से आमजन को सालभर में करीब साढ़े 22 करोड़ रुपए की टैक्स वसूली से राहत मिलेगी।

बहादुरगढ़ के नाहरा-नाहरी रोड पर बामड़ोली में स्थित टोल प्लाजा पर भी सालाना करीब एक करोड़ रुपए का टैक्स कलेक्शन होता था। इसके अलावा नाहरा-नाहरी रोड पर ही राई के निकट बड़ोता से भी टोल हटा लिया गया है। कुरुक्षेत्र जिले में पेहवा- पटियाला रोड पर त्योकड़ टोल प्लाजा बंद हुआ है। होडल नूंह-पटौदा पटौदी मार्ग पर सौंध, चारोदा तथा पथरेड़ी मार्ग पर तीन टोल प्लाजा भी बंद करने का ऐलान सीएम ने किया था।

फरीदाबाद में भी होगा टोल बंद

सीएम की घोषणा अनुसार पुन्हाना-जुरहेड़ा रोड पर सुनहेरा टोल प्लाजा के अलावा फरीदाबाद और बल्लभगढ़ सोहना सड़क पर बंधवाड़ी, क्रेशर जोन, पाखल, नुरेरा टोल प्लाजा तथा फिरोजपुर झिरका बिवान सड़क पर अलीपुर तिगड़ा व बिवान टोल प्लाजा बंद होंगे। इनमें से अधिकांश टोल बंद हो चुके हैं, जबकि कुछ टोल प्लाजा कॉन्ट्रेक्ट खत्म होने के बाद ही बंद होंगे।

हरियाणा सरकार द्वारा टोल प्लाजा को बंद करने से ग्रामीणों और वाहन चालकों ने राहत की सांस ली है। यहां कई बार टोल वसूली के दौरान ग्रामीणों व टोल कर्मचारियों में टकराव होता रहा है। ग्रामीण लंबे समय से इस टोल को बंद करने की मांग कर रहे थे। पहले इस टोल प्लाजा पर कॉन्ट्रेक्टर के माध्यम से वसूली होती थी, लेकिन फिलहाल विभाग का स्टॉफ ही यहां टोल वसूलता था।

सीएम की घोषणा अनुसार ही टोल किए बंद

पीडब्ल्यूडी के कार्यकारी अभियंता रितेश यादव ने बताया कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा पिछले दिनों बामड़ोली टोल प्लाजा बंद करने का ऐलान किया गया था। इसे लेकर एक फरवरी को विभागीय आदेश प्राप्त हुए थे। उनका अनुसरण करते हुए रात 12 बजे से ही टोल नाका हटा दिया गया है। अब यहां से गुजरने वाले वाणिज्यिक वाहनों को कोई टोल अदा नहीं करना पड़ेगा।

NEWS SOURCE : chopaltv

 

CM Manohar Lal had announced faridabadnews faridabadnews24 toll plaza at this place in Haryana has been removed toll will be closed in Faridabad also.
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.