
Sex Racket: शहरों में स्पा सेंटर और मसाज पार्लर की आड़ में गंदा काम हो रहा है. पुलिस ने तीन स्पा सेंटरों में छापा मारकर सेक्स रैकेट का खुलासा किया है. बताया जा रहा है कि बाहर स्पा सेंटर का बोर्ड लगाकर अंदर जिस्मफरोशी का धंधा हो रहा था. पुलिस ने दो मैनेजर समेत 17 युवक-युवतियों को पकड़ा है.
देह व्यापार का मामला यूपी गाजियाबाद का है. इंदिरापुरम में पुलिस ने रविवार शाम नीतिखंड चौकी क्षेत्र में तीन स्पा सेंटरों पर छापा मारकर सेक्स रैकेट का खुलासा किया है. संचालक और मैनेजर पुलिस से बचने के लिए बाहर से शटर डालकर अंदर इस धंधे को करा रहे थे. पुलिस ने मौके से दो मैनेजर समेत 17 युवक-युवतियों को पकड़ा है. टीम ने स्पा सेंटरों से फोन और नकदी के अलावा अन्य सामान कब्जे में लिया है.
रविवार रात को सहायक पुलिस आयुक्त इंदिरापुरम स्वतंत्र कुमार सिंह, थाना प्रभारी निरीक्षक इंदिरापुरम जितेंद्र दीखित पुलिस बल के साथ नीति खंड चौकी क्षेत्र के बिहारी मार्केट में बाडी शाइन डायमंड स्पा पर छापा मारा. पुलिस को देखकर अफरा-तफरी मच गई. पुलिस ने मौके से सात युवतियों और दो युवकों और संचालक को पकड़ा. फिर पुलिस ने डी माल के डी गोल्डन स्पा पर छापा मारा. वहां से पुलिस ने मालिक समेत दो युवकों व चार युवतियों को पकड़ा.
यहां से पुलिस ने राजहंस प्लाजा के प्रथम तल पर ओशियन स्पा पहुंची. यहां से संचालिका मौके से भाग गई. पुलिस ने एक युवक और एक युवती को पकड़ लिया. पुलिस सभी को पकड़कर थाने ले आई. पुलिस ने आपत्तिजनक सामग्री, रुपए, रजिस्टर, मोबाइल आदि बरामद किया है. पुलिस ने बताया कि तीनों स्पा सेंटरों से पकड़ी गई कुछ 11 युवतियों ने पूछताछ में बताया कि वह यहां पर नौकरी करने के लिए आई थीं. उनके आपत्तिजनक वीडियो और फोटो बना लिए. फिर प्रसारित करने की धमकी देकर उनसे जबरन देह व्यापार कराया जा रहा था.
NEWS SOURCE : lalluram
