Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » जिले में खत्म होंगे पांचों टोल कांग्रेस सरकार बनते ही: हुड्डा

जिले में खत्म होंगे पांचों टोल कांग्रेस सरकार बनते ही: हुड्डा

faridabadnews24By faridabadnews24February 5, 2024No Comments4 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

फरीदाबाद: पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि हरियाणा में कांग्रेस की सरकार बनते ही फरीदाबाद के चारो तरफ लगे पांच टोल समाप्त कर दिए जाएंगे। पलवल से गुरुग्राम तक मेट्रो चलाएंगे। बुजुर्गो की पेंशन छह हजार रुपये महीना, 500 रुपये में गैस सिलेंडर, प्रत्येक परिवार को 300 यूनिट बिजली मुफ्त, दो लाख पदों पर नौकरी और जरुरतमंद परिवारों को 100-100 वर्ग गज के भूखंड देने का वादा किया।

हुड्डा रविवार को यहां तिगांव के एतमादपुर इलाके में आयोजित जनआक्रोश रैली को संबोधित कर रहे थे। बारिश और कड़ाके की सर्दी के बावजूद लोगों की भीड़ देखकर गदगद हुए हुड्डा ने कहा कि भीड़ का साफ संकेत है कि हरियाणा में आने वाली सरकार कांग्रेस पार्टी की होगी। फरीदाबाद से उठी बदलाव की आवाज़ पूरे प्रदेश में जाएगी। रैली को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष उदयभान, सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने संबोधित किया।

नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि फरीदाबाद शहर को पूर्व प्रधानमन्त्री नेहरु जी ने ये सोचकर बसाया था कि ये देश का पहला इंडस्ट्रियल टाउन होगा। हमारी सरकार ने अपने कार्यकाल में फरीदाबाद को आगे ले जाने के लिये बहुत से कार्य किये। लेकिन मौजूदा सरकार के 9 वर्षों में फरीदाबाद को फकीराबाद कहा जाने लगा। उन्होंने सवाल किया कि बीजेपी सरकार ने 9 साल में फरीदाबाद के लिये कोई एक काम किया हो तो बताए। उन्होंने इस बात पर हैरानी जताई कि 9 साल में फरीदाबाद की जनसंख्या तो बढ़ी, लेकिन कोई काम नहीं किया। सरकार 5 तरफ से फरीदाबाद में टोल वसूल रही है लेकिन यहां के लिए कोई काम नहीं कर रही। उनकी सरकार के समय बनी मेट्रो जहाँ छोड़ी थी वहीं खड़ी है, उसके आगे एक नया खंबा नहीं बना। उन्होंने ऐलान किया कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार आने पर फरीदाबाद में जो 5 टोल लग रहे हैं उनको खत्म करेंगे और मेट्रो को पलवल व गुड़गांव तक लेकर जाएंगे।

हुड्डा ने कहा कि आज बेरोजगारी में पूरे देश में हरियाणा नंबर 1 है और हरियाणा में फरीदाबाद नंबर 1 पर है क्योंकि यहां के छोटे-छोटे उद्योग बंद हो गए। बेरोजगारी से हताश नौजवान नशे के चंगुल में फंस गए। आज नशे से सबसे ज्यादा मौत हरियाणा में हो रही है।

फरीदाबाद में कई हजार फैक्ट्रियों में ताला लग गया। नोटबंदी की लाइनों में 168 लोगों की जान चली गई। लोगों को फैसला करना होगा कि क्या नोटबंदी से अमीरों का काला धन सफेद नहीं हुआ। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष उदयभान ने कहा कि हर व्यक्ति को छत देने का वादा करने वाली भाजपा सरकार ने 5000 गरीब परिवारों के घर पर बुल्डोजर चलाकर उन्हें उजाड़ दिया। पूरे प्रदेश में धड़ल्ले से अवैध माईनिंग, प्लॉटों पर अवैध कब्जे हो रहे हैं। ये आम गरीब, किसान, छोटे व्यापारी, कर्मचारी, महिला और युवा विरोधी सरकार है। लोगों ने इस जुमलेबाज सरकार से छुटकारा पाने का मन बना लिया है उन्हें बस चुनाव का इंतजार है। इस अवसर पर विधायक आफताब अहमद, विधायक नीरज शर्मा, विधायक राव दान सिंह, विधायक धर्मसिंह छोक्कर, पूर्व विधायक ललित नागर, पूर्व सीपीएस शारदा राठौर, पूर्व विधायक रघुबीर तेवतिया, पूर्व विधायक सुखबीर फरमाणा, विजय प्रताप, लखन सिंगला, गफ्फार कुरैशी, इसराइल, जेपी नागर, गुलशन बग्गा, योगेश गौड़, मनोज नागर, अभिलाष नागर, गिरीश भारद्वाज, राजा राम, अनिल, नितिन सिंगला, जगन डागर, विजय दायमा, कृष्ण अत्री, सुमित, नीरज गुप्ता, रेनू चौहान, मुकेश शर्मा, विकास वर्मा, प्रदीप धनखड़, संजय कौशिक, संजय सोलंकी, विनय राठौर आदि मौजूद रहे।

ट्रैक्टर पर सवार होकर रैली स्थल पर पहुंचे सांसद दीपेन्द्र हुड्डा

ट्रैक्टर पर सवार होकर रैली स्थल पर पहुंचे सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि इस बार चुनाव में फरीदाबाद की नौ विधानसभा और एक लोकसभा सीट कांग्रेस को जिताएंगे। हरियाणा ने हमेशा इतिहास रचा है लोकसभा चुनाव में पूरा देश हरियाणा की तरफ देखेगा। हरियाणा के कोने-कोने से यही आवाज़ आ रही है कि बीजेपी जा रही है कांग्रेस सरकार आ रही है। उन्होंने कहा कि हरियाणा वो प्रदेश है जहां सुबह उठते ही लोग राम का नाम लेते हैं। हम लेकर राम का नाम हरियाणा को सबसे आगे ले जाने का करेंगे काम।

NEWS SOURCE : livehindustan

All five tolls will end in the district as soon as Congress government is formed: Hooda faridabadnews faridabadnews24
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.