
नई दिल्ली: दिल्ली के मंगोलपुरी के कतरन बाजार इलाके में गुरुवार तड़के एक गोदाम में आग लग गई। इलाके के स्थानीय लोगों ने आग देखी और शोर मचाया। दिल्ली अग्निशमन सेवा विभाग के मुताबिक, आग बुझाने के लिए दमकल की चार गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं ।
सागरपुर इलाके में एक इमारत में लगी थी आग
कुछ दिनों पहले दक्षिण पश्चिम दिल्ली के सागरपुर इलाके में एक इमारत में गुरुवार को भीषण आग लग गई। आग को बुझाने की कोशिश के दौरान दो लोग इसमें झुलस गए। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आग लगने की सूचना गुरुवार रात पुलिस नियंत्रण कक्ष को दी गई। घायलों का इलाज चल रहा है।
NEWS SOURCE : jagran
