Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » 300 से अधिक जनप्रतिनिधियों ने ली भाजपा की सदस्यता, लोकसभा चुनाव से पहले सपा-बसपा को बड़ा झटका

300 से अधिक जनप्रतिनिधियों ने ली भाजपा की सदस्यता, लोकसभा चुनाव से पहले सपा-बसपा को बड़ा झटका

faridabadnews24By faridabadnews24February 8, 2024No Comments5 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

लखनऊ: लोकसभा चुनाव से पहले उत्तर प्रदेश में तेज हुई सियासी हलचल के बीच दूसरे दलों से भाजपा में शामिल होने वाले नेताओं की कतार लंबी होती जा रही है। इस कड़ी में सोमवार को ब्लाक से लेकर नगर पालिका स्तर तक के कई नेताओं ने सपा, बसपा व अन्य दलों से किनारा करते हुए भाजपा का दामन थामा।

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक की उपस्थिति में अलग-अलग दलों के 300 से अधिक नेताओं और उनसे जुड़े सैकड़ों समर्थकों को प्रदेश मुख्यालय में भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराई गई। भाजपा में शामिल होने वालों इनमें कुछ ऐसे नेता भी हैं जो निकाय चुनाव के दौरान टिकट न मिलने से निराश होकर भाजपा छोड़कर चले गए थे। कुछ निष्कासित किए गए थे। लोकसभा चुनाव से पहले इनकी भी घर वापसी हुई है।

भाजपा विपक्षी दलों में कर रही सेंधमारी

उत्तर प्रदेश में ”मिशन 80” को हासिल करने के लिए भाजपा विपक्षी दलों में सेंध लगाने का अभियान चला रही है। पार्टी ने उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक की अध्यक्षता में इसके लिए प्रदेश स्तर पर कमेटी भी गठित की है। पार्टी की कोशिश यही है कि चुनाव से पहले ब्लाक स्तर पर हर दल के जो प्रमुख नेताओं को अपने साथ जोड़ लिया जाए।

भाजपा में शामिल होने वाले प्रमुख नेताओं में लखीमपुर खीरी नगर पालिका की अध्यक्ष इरा श्रीवास्तव, सपा के बिलारी नगर पालिका के अध्यक्ष रघुराज यादव, मुजफ्फरनगर की शाहपुर नगर पंचायत के अध्यक्ष हाजी अकरम, राकेश टिकत के गांव सिसौली नगर पंचायत की अध्यक्ष सुभाषिनी सिंह प्रमुख हैं। इरा श्रीवास्तव ने पहले भाजपा में ही थी। निकाय चुनाव में भाजपा ने जब उन्हें टिकट नहीं दिया तो वह निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ी और जीतीं। पहले तो पार्टी ने उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया था लेकिन आज उन्होंने फिर से शामिल किया गया।

जो आम आदमी पार्टी के टिकट पर जीते थे। हालांकि बाद में उन्होंने भाजपा के समर्थन में बैनर अपने क्षेत्र में लगवाए थे। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष बृज बहादुर, प्रदेश महामंत्री अमरपाल मौर्य, प्रदेश मंत्री शिव भूषण सिंह, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनीष दीक्षित, प्रदेश मीडिया सहप्रभारी हिमांशु दुबे और प्रदेश सरकार के मंत्री संजीव गोंड भी उपस्थित रहे।

इन्होंने ग्रहण की भाजपा की सदस्यता

नगर पालिका बिलारी, मुरादाबाद के अध्यक्ष रघुराज यादव (सपा), नगर पालिका धनौरा, अमरोहा के अध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल (बसपा), नगर पालिका मसवासी, रामपुर के अध्यक्ष दिनेश गोयल, नगर पालिका चन्दौसी, सम्भल की अध्यक्ष लता वाष्णेय, नगर पालिका टुंडला, फिरोजाबाद के अध्यक्ष भंवर सिंह, नगर पालिका मऊरानीपुर, झांसी के अध्यक्ष शशि श्रीवास, नगर पालिका लखीमपुर के अध्यक्ष ईरा श्रीवास्तव, नगर पालिका मिश्रिख, सीतापुर की अध्यक्ष मुन्नी देवी, नगर पालिका बांगरमऊ, उन्नाव के अध्यक्ष राम जी, नगर पालिका नवाबगंज, गोंडा के अध्यक्ष सतेन्द्र कुमार सिंह, नगर पालिका नौतनवा, महराजगंज के अध्यक्ष ब्रजेश मणि त्रिपाठी, नगर पालिका गौराबरहज के अध्यक्ष श्वेता जायसवाल (बसपा) ने अपने समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

पार्टी मुख्यालय पर सदस्यता लेने वाले नगर पंचायत के अध्यक्षों में सिसौली मुजफ्फरनगर की सुभाषिनी सिंह, शाहपुर मुजफ्फरनगर के मोहम्मद अकरम (आप), एलम शामली की रीना, ननौता सहारनपुर से रूमाना खान (बसपा), नरौरा बुलन्दशहर से प्रीति यादव (बसपा), बीबीनगर बुलंदशहर से गुडडी देवी, गुलावठी बुलंदशहर नेहा यादव (सपा), ज्ञानपुर भदोही से घनश्याम दास गुप्ता, लम्भुआ सुल्तानपुर से अवनीश कुमार सिंह अंगद, भारतगंज प्रयागराज से फरा बेगम, कोरांव प्रयागराज ओम प्रकाश केसरी, अनपरा सोनभद्र विश्राम प्रसाद जैसवार, ज्योति खुड़िया मैनपुरी से प्रेमलता माथुर, फतेहगंज पुरवी बरेली से संजय पाठक, खखरैरू फतेहपुर ज्ञानचंद्र केसरवानी ने सदस्यता ग्रहण की।

मानिकपुर चित्रकूट से रानी कोल, एरच झांसी से जयचंद्र राजपूत, शिवराजपुर कानपुर से निर्मल कटियार, तिंदवारी बांदा से सुधा साहू, खरेला महोबा से संतोष सिंह, परसदेपुर रायबरेली से विनोद कौशल, सलौन रायबरेली से चंद्रशेखर रस्तोगी, हैदराबाद उन्नाव से ब्रज किशोर वर्मा, मोहान उन्नाव से समरजीत, बीघापुर उन्नाव सुशील कुमार, औराव उन्नाव से राकेश कुमार, उगू उन्नाव अनिता, नवाबगंज उन्नाव दिलीप कुमार, सफीपुर उन्नाव गरिमा, गंगाघाट उन्नाव कोमदी पांडेय, मधौगंज हरदोई अनुराग मिश्रा, हैदरगढ़ बाराबंकी आलोक तिवारी, रामनगर बाराबंकी रामसरन पाठक, देवा बाराबंकी हारून वारसी, घुघली महराजगंज संतोष जायसवाल, चौक महराजगंज संगीता देवी ने भाजपा की सदस्यता ली।

परतावल महराजगंज प्रियंका गुप्ता, मथौली कुशीनगर नवरंग सिंह, फालिजनगर कुशीनगर शत्रुधन शाही, सुकरौली कुशीनगर राजनीति कश्यप, बढ़नी सिद्धार्थनगर सुनील अग्रहरि, शोहरतगढ़ सिद्धार्थनगर उमा अग्रवाल, अजमतगढ़ आजमगढ़ ललिता साहनी, मधुवन मऊ आरती मल्ल, उरूवा गोरखपुर रामफेर कन्नौजिया बड़ी संख्या में अपने समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हुए। ब्लाक प्रमुखों में उरूवा प्रयागराज आरती गौतम, करछना प्रयागराज सरोज द्विवेदी, चाका प्रयागराज अनिल सिंह पटेल, कोंराव प्रयागराज मुकेश कोल, फतेहगंज पश्चिम बरेली सत्येन्द्र यादव, भोजीपुरा बरेली योगेश पटेल, बागंरमऊ उन्नाव सुनीता दिवाकर (सपा) ने भाजपा ज्वाइन की।

उन्नाव ज्ञानेन्द्र सिंह (सपा), सीयर बलिया आलोक सिंह, बांसडीह बलिया सुशीला देवी, लार देवरिया अनुभा सिंह, भलुअनी देवरिया छददू यादव, मीरजापुर लालगंज फिरती देवी (सपा) सहित विभिन्न ब्लाक प्रमुखों ने अपने समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इसके साथ ही 150 से अधिक नगर निगम के पार्षदों, जिला पंचायत सदस्यों सहित कई अन्य जनप्रतिनिधियों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

NEWS SOURCE :jagran

big blow to SP-BSP before Lok Sabha elections. faridabadnews faridabadnews24 More than 300 public representatives took membership of BJP
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.