Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » BJP समय से पहले कर सकती है टिकट का ऐलान, कंगना रनौत या कोई और?: Mandi Lok Sabha Seat

BJP समय से पहले कर सकती है टिकट का ऐलान, कंगना रनौत या कोई और?: Mandi Lok Sabha Seat

faridabadnews24By faridabadnews24February 9, 2024No Comments3 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

मंडी:  लोकसभा चुनाव-2024 के लिए भारतीय जनता पार्टी 150 के करीब सीटों पर अपने प्रत्याशियों के नाम का ऐलान जल्द कर सकती है. यह वे सीटें हैं, जिनमें भाजपा (BJP) हारी है. हिमाचल प्रदेश की मंडी संसदीय सीट (Mandi Lok Sabha Seat) भी इन सीटों में शामिल है. अब यहां पर भाजपा ने अपनी किलेबंदी तय समय से पहले करने का निर्णय लिया है. हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) की लोकसभा की यह इकलौती सीट है, जो कांग्रेस के पास है. हालांकि, यह सीट पहले भाजपा के पास ही थी, लेकिन 2021 में यहां उपचुनाव हुए थे, जिसके बाद यह सीट कांग्रेस की झोली में चली गई.

सूत्र बताते हैं कि दिल्ली में जिन सीटों पर पहले प्रत्याशियों के नामों का ऐलान करने की चर्चा चल रही है. उसमें मंडी संसदीय सीट भी शामिल है. यहां पर भी तय समय से पहले प्रत्याशी के नाम का ऐलान हो सकता है. भाजपा की रणनीति है कि हारी हुई सीटों पर पहले से प्रत्याशियों को मैदान में उतारकर प्रचार को समय से पहले शुरू कर दिया जाए.

मंडी सीट से टिकट के तलबगारों की सूची

मंडी संसदीय सीट पर भाजपा के टिकट के तलबगारों की एक लंबी सूची सामने आ रही है. हालांकि, सबसे पहला नाम पूर्व सीएम एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर का चल रहा है, लेकिन जयराम ठाकुर चुनाव न लड़ने की बात पहले ही कह चुके हैं. इसके अलावा पूर्व में भाजपा के प्रत्याशी रह चुके ब्रिगेडियर खुशाल ठाकुर, नगर परिषद मनाली के अध्यक्ष एवं हिप्र नगर निकाय अध्यक्ष/उपाध्यक्ष फेडरेशन के अध्यक्ष चमन कपूर, भाजपा नेता अजय राणा और पूर्व में लोकसभा का चुनाव लड़ चुके आश्रय शर्मा के नाम प्रमुख रूप से चर्चा में चल रहे हैं.

पहले भी लड़ चुके हैं चुनाव

ब्रिगेडियर खुशाल ठाकुर पूर्व में लोकसभा के उपचुनाव में भाजपा के प्रत्याशी रह चुके हैं लेकिन जीत हासिल नहीं कर पाए थे. ब्रिगेडियर खुशाल ठाकुर कारगिल हीरो के नाम से जाने जाते हैं. चमन कपूर मंडी और कुल्लू जिलों में अपनी अच्छी पकड़ रखते हैं, क्योंकि मंडी जिला इनकी जन्मभूमि और कुल्लू जिला इनकी कर्मभूमि है. साथ ही इनकी जगत प्रकाश नड्डा और जयराम ठाकुर के साथ भी काफी नजदीकियां हैं. आपदा के समय में भी इन्होंने लोगों की काफी ज्यादा मदद की. भाजपा नेता अजय राणा लंबे समय से टिकट के लिए संघर्ष करते आ रहे हैं. इस बार भी अजय राणा फिर से रेस में हैं. पूर्व में कांग्रेस के टिकट पर लोकसभा का चुनाव लड़ चुके आश्रय शर्मा भी भाजपा के टिकट के लिए पूरा प्रयास कर रहे हैं. आश्रय शर्मा नड्डा और जयराम ठाकुर से मिलकर अपनी बात रख चुके हैं.

कंगना ने भी जताई इच्छा

इसके साथ ही पूर्व सांसद महेश्वर सिंह भी टिकट की आस में हैं. लेकिन उनकी उम्र को देखते हुए ही पार्टी कोई निर्णय कर सकती है. फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत ने भी चुनाव लड़ने की इच्छा जताई है लेकिन भाजपा उन्हें शायद ही हिमाचल से चुनाव लड़वाए. इसके अलावा पूर्व मंत्री गोबिंद सिंह ठाकुर और भाजपा के प्रदेश महामंत्री बिहारी लाल शर्मा का नाम भी चर्चा में चल रहा है. इसके अलावा तलबगारों की बात की जाए तो उनकी भी एक लंबी सूची है.

NEWS SOURCE : news18

BJP can announce ticket ahead of time faridabadnews faridabadnews24 Kangana Ranaut or someone else?: Mandi Lok Sabha Seat
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.