Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » किचन में मौजूद इन मसालों से पाएं जल्द आराम, सर्दी-खांसी से आपको भी कर दिया है परेशान तो: Cough Cold Remedies

किचन में मौजूद इन मसालों से पाएं जल्द आराम, सर्दी-खांसी से आपको भी कर दिया है परेशान तो: Cough Cold Remedies

faridabadnews24By faridabadnews24February 10, 2024No Comments3 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

Cough Cold Remedies: फरवरी के बीतते महीने के साथ ही सर्दियां भी कुछ कम होने लगी हैं। हालांकि, यह पूरी तरह से गई नहीं है। बीते कुछ दिनों से तापमान में लगातार उतार-चढ़ाव बना हुआ है। ऐसे में सर्दी के आखिरी महीनों में एक बार फिर खांसी-जुकाम के मामलों में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। यह समस्या अक्सर हमारे लिए परेशानी की वजह बन सकती है और रोजमर्रा के कामकाज में बाधा डाल सकती है। ऐसे में लोग अक्सर दवाओं की मदद से इससे राहत पाने को कोशिश करते हैं।

हालांकि, आप दवाओं के अलावा किचन में मौजूद कुछ मसालों की मदद से भी सर्दी-खांसी से राहत पा सकते हैं। अगर आप या आपके आसपास भी कोई सर्दी-खांसी से परेशान है, तो इन मसालों की मदद से इससे राहत पा सकते हैं।

लौंग

आमतौर पर गरम मसाले और माउथ फ्रेशर के रूप में इस्तेमाल होने वाली लौंग सर्दी-खांसी से राहत दिलाने काफी मदद करती हैं। यह एंटी-इंफ्लेमेटरी कंपाउंड से भरपूर होती है, जो गले में खराश, खांसी और सर्दी को ठीक करने में मदद करती है।

इलायची

अक्सर मीठे व्यंजनों, मिठाईयों या अन्य पकवानों में इस्तेमाल होने वाली इलायची भी खांसी और सर्दी के लक्षणों को कम करने में मददगार साबित होगी। हरी और काली इलायची की दोनों गी किस्मों में, प्रतिरक्षा को बढ़ाने और खांसी और सर्दी से राहत दिलाने वाले गुण पाए जाते हैं।

जीरा

जीरा लगभर हर भारतीय किचन में इस्तेमाल होने वाला एक लोकप्रिय और बेहद आम मसाला है। खाने का स्वाद बढ़ाने के साथ ही यह आपकी सेहत को भी फायदा पहुंचाता है। पाचन बेहतर करने के साथ ही यह सर्दी-खांसी से भी आराम दिलाता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं, जो सर्दी-खांसी के लक्षणों को कम करने में मदद करते हैं।

काली मिर्च

विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर काली मिर्च भी सर्दी-खांसी से राहत दिलाने में असरदार है। इसमें मौजूद तत्व प्रतिरक्षा को बढ़ाने और खांसी-सर्दी के लक्षणों को कम करने में मदद मिलती है।

दालचीनी

दालचीनी का इस्तेमाल अक्सर खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए किया जाता है। साथ ही यह वजन घटाने और डायबिटीज कंट्रोल करने का एक प्राकृतिक उपचार भी है। एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर, यह बैक्टीरिया और वायरस से लड़ने में मदद करता है और खांसी और सर्दी के लक्षणों से राहत देता है।

Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

NEWS SOURCE : jagran

faridabadnews faridabadnews24 Get quick relief from these spices present in the kitchen if cold and cough have troubled you too: Cough Cold Remedies
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.