
देश में सड़क हादसों की वजह से हर साल हजारों लोगों की मौत हो जाती है, फिर भी लोग स्टंट करने से बाज नहीं आते। इतने हादसे हो रहे हैं फिर भी इनका रवैया नहीं बदला। हाल में एक सड़क हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें एक लड़का भागती-दौड़ती सड़क पर बाइक लहराते हुए खतरनाक स्टंट करते दिख रहा है। वीडियो में लड़का पहले तो स्कूटी को भगाते हुए नजर आ रहा है फिर वह अपने पैरों को सीट के ऊपर रख खतरनाक स्टंट करते दिख रहा है। थोड़ी देर बाद ही खतरनाक स्टंट दिखा रहा लड़का हादसे का शिकार हो जाता है।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
वायरल वीडियो में लड़का बेहद लापरवाह रवैये के साथ स्टंट कर रहा है। वह अपने दोनों हाथों को हैंडल के ऊपर से हटा देता है और बाहों को हवा में लहराते हुए बाइक की सीट पर खड़ा हो जाता है। बाइक बिना किसी कंट्रोल के सड़क पर लहराने लगती है। बस फिर क्या कंट्रोल खोने की वजह से बाइक छिटक कर दूर जाकर गिरती है और युवक सड़क पर गिर पड़ता है। हालांकि, इस भयानक हादसे में युवक की जान बाल-बाल बचती है।
वीडियो देख लड़के पर भड़के यूजर्स
वीडिो को इंस्टाग्राम पर Karan Bhardwaj नाम के यूजर ने शेयर किया है। खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को 12 मलियन से भी ज्यादा लोगों ने देखा और 3 लाख लोगों ने इसे लाइक किया है। वहीं, तमाम लोगों ने इस वीडियो पर कमेंट भी किया है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- ऐसे लोग तो खुद मरते ही हैं साथ में दो-तीन लोगों को लेकर भी जाते हैं। दूसरे ने लिखा- भाई सुधर जाओ नहीं तो किसी दिन रोड़ पर ही निपट जाओगे। वहीं, कई लोगों ने लड़के पर कार्रवाई करने की बात कर रहे हैं।
NEWS SOURCE : indiatv
