Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए फरीदाबाद पुलिस ने एहतियातन किए पुख्ता पुलिस बंदोबस्त, किसान संगठनों से अपील बनाए रखें शांति

कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए फरीदाबाद पुलिस ने एहतियातन किए पुख्ता पुलिस बंदोबस्त, किसान संगठनों से अपील बनाए रखें शांति

faridabadnews24By faridabadnews24February 13, 2024No Comments3 Mins Read
फरीदाबाद: जैसा कि विदित है की 13 फरवरी को विभिन्न किसान संगठनों के दिल्ली कूच का आह्वान किया गया है। जिसके मध्यनजर एहतियातन फरीदाबाद पुलिस पूरी तरह से अलर्ट है और कानून एंव व्यवस्था को बनाए रखने के लिए फरीदाबाद पुलिस ने प्रर्याप्त व पुख्ता पुलिस बंदोबस्त किए गए हैं।
इसी के मध्यनजर फरीदाबाद पुलिस आयुक्त राकेश कुमार आर्य ने जिले के सीकरी बॉर्डर नाका, पलवल के गदपुरी नाका और फरीदाबाद-दिल्ली बॉर्डर पर सराय नाका, सीकरी, झाडसेंतली, खोरी व मांगर के नाकों पर व्यवस्थाओं और बन्दोबस्तों का जायजा लेने के लिए के लिए दौरा किया गया तथा किसानों की हर गतिविधी पर पूरी तरह से नजर रखने के सख्त निर्देश दिए गए। इस दौरान पुलिस आयुक्त के साथ डीआईजी कम डीसीपी बल्लबगढ़ राजेश दुग्गल, डीसीपी एनआईटी अमित यशवर्धन, एसीपी बलल्बगढ़ विनोद कुमार, एसीपी मुजेसर महेश कुमार भी मौजूद रहे। इसके अलावा गदपुरी नाका पर पलवल पुलिस के अधिकारियों से भी समन्वय स्थापित किया गया। इस दौरान पलवल की तरफ बॉर्डर के नाके पर पलवल की एसपी डॉक्टर अंशु सिंगला, एडिशनल एसपी मयंक मिश्रा व पलवल के डीएसपी नरेंद्र यादव मोजूद रहे।
इस संबंध में पुलिस आयुक्त राकेश कुमार आर्य ने बताया कि फरीदाबाद पुलिस द्वारा किसानों की हर गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। किसान नेताओं से वार्तालाप करके कानून एंव व्यवस्था को बनाएं रखने व किसी भी प्रकार के उपद्रव को रोकने के लिए एहतियातन कदम उठाए जा रहे हैं। जिले के हर हालात के बारे में पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को भी नियमित तौर पर अवगत करवाया जा रहा है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे- ट्विटर, फेसबुक, इंस्टाग्राम, यूट्यूब व अन्य प्लेटफॉर्म पर पुलिस द्वारा विशेष निगरानी रखे हुई है।
ताकि किसी भी प्रकार की भ्रामक, गलत, लोगों को उकसाने के लिए पुरानी फोटो व वीडियों के साथ छेडछाड करके वायरल करने वाले व दुष्प्रचार करने वाले असामाजिक तत्वों पर समय रहते कार्यवाही की जा सके। फरीदाबाद पुलिस की आमजन से अपील है कि आपस में किसी भी प्रकार की भ्रामक, गलत व उकसाने वाली खबर/फोटो/वीडियो पर ध्यान ना दें। कोई भी गैर कानूनी गतिविधी ना करें। जिले में कानून एवं व्यवस्था बनाएं रखें। साथ ही कानून एंव व्यवस्था भंग करने वाले असामाजिक तत्वों को चिन्हित करके उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही की जाएगी।
यातायात व्यवस्था के चलते फरीदाबाद पुलिस की अपील है कि दिल्ली बॉर्डर पर स्थित दुर्गा बिल्डर के पास दिल्ली व फरीदाबाद पुलिस के नाके पर भी किसान आंदोलन के चलते व वाहनों की चेकिंग के चलते वाहन चालकों को थोड़ी असुविधा का सामना करना पड़ सकता है इसलिए आमजन से अपील है कि वह दिल्ली की तरफ आवागमन करते समय निजी वाहन का प्रयोग करने की बजाय पब्लिक ट्रांसपोर्ट जैसे मेट्रो, रेलवे व बस आदि का उपयोग करें और फरीदाबाद पुलिस का सहयोग करें।
appealed to farmer organizations to maintain peace Faridabad Police made strong police arrangements as a precautionary measure faridabadnews faridabadnews24 To maintain law and order
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.