
Deepika Padukone BAFTA Awards 2024: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) ने बीते साल लॉस एंजिल्स में 95 वें एकेडमी अवॉर्ड्स के दौरान प्रेजेंटर बनकर देश का नाम रोशन किया था। अदाकारा ने ऑस्कर के मंच पर ‘आरआरआर’ के सॉन्ग नाटू नाटू के लिए ऑस्कर अनाउंसमेंट प्रेजेंट की थी। वहीं अब एक बार फिर एक्ट्रेस को अपने देश का नाम रोशन का मौका मिला है। इस बार दीपिका पादुकोण बाफ्टा अवॉर्ड्स 2024 (BAFTA Awards 2024) में बतौर प्रेजेंटेटर शामिल होंगी।
बाफ्टा अवार्ड में प्रेजेंटेटर होगी दीपिका
हर साल की तरह इस साल भी बाफ्टा अवॉर्ड 2024 का आयोजन होने जा रहा है। यह 19 फरवरी को लंदन के रॉयल फेस्टिवल हॉल में होगा, जिसका एक बड़ा अपडेट सामने आया है। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, इस बार बाफ्टा अवॉर्ड्स 2024 में दीपिका पादुकोण बतौर प्रेजेंटेटर शामिल होंगी। अदाकारा इस अवॉर्ड शो में डेविड बेकहम से लेकर दुआ लीपा जैसे जाने-माने सितारों को ज्वॉइन करेंगी।
ये स्टार्स भी आएंगे नजर
इस अवॉर्ड फंक्शन के मंच पर दीपिका के अलावा ‘ब्रिजर्टन’ फेम एडजोआ एंडोह, ‘वोंका’ में नजर आए ह्यू ग्रांट और ‘एमिली इन पेरिस’ स्टार लिली कोलिन्स, ‘द क्राउन’ स्टार एम्मा कोरिन और गिलियन एंडरसन, हिमेश पटेल और इदरीस एल्बा भी शामिल होंगे। हालांकि, अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हुई है कि कौन-सा सेलिब्रिटी किस कैटेगरी के लिए ट्रॉफी देगा।
एक्ट्रेस की आने वाली फिल्म
दीपिका पादुकोण के वर्कफ्रंट की बात करें तो हाल ही में ऋतिक रोशन के साथ फिल्म फाइटर में नजर आई थी। अब जल्द प्रभास के साथ ‘कल्कि 2898 एडी’ में देखा जाएगा। इसमें अमिताभ बच्चन और कमल हासन भी नजर आएंगे। इसके अलावा उनके पास रोहित शेट्टी की ‘सिंघम अगेन’ भी है।
NEWS SOURCE : jagran
