Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » UP News: आरोपी युवक भी BJP नेता के पर‍िवार से रखता है ताल्लुक, भाजपा नेता की बेटी ने छेड़छाड़ से तंग आकर दी जान

UP News: आरोपी युवक भी BJP नेता के पर‍िवार से रखता है ताल्लुक, भाजपा नेता की बेटी ने छेड़छाड़ से तंग आकर दी जान

faridabadnews24By faridabadnews24February 14, 2024No Comments2 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

रामपुर: युवकों द्वारा छेड़छाड़ से तंग आकर छात्रा ने फांसी लगाकर जान दे दी। छात्रा की मां भाजपा महिला मोर्चा में पदाधिकारी हैं, जबकि आरोपी एक युवक भी भाजपा नेता के परिवार का है। घटना सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र की है। यहां के एक मोहल्ले में रहने वाली महिला भाजपा में लंबे समय से सक्रिय पदाधिकारी हैं। उनकी 13 वर्षीय बेटी सिविल लाइंस क्षेत्र में ही एक इंटर कॉलेज में कक्षा आठ की छात्रा थी। महिला का आरोप है कि उनकी बेटी को स्कूल आते-जाते कुछ युवक छेड़ते थे। कई बार इसकी शिकायत युवकों के स्वजन से की। इस पर युवकों ने उसे और भी ज्यादा परेशान करना शुरू कर दिया।

युवकों ने बेटी की फोटो एडिट करके अपशब्दों के साथ सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। इस पर छात्रा की मां ने फिर युवकों के परिवारवालों से शिकायत की। छात्रा की मां के अनुसार मंगलवार सुबह युवकों और उनके परिवार के लोगों ने माफी मांगी। स्टांप पेपर पर समझौतानामा भी लिखवाया। इसके बाद भी मंगलवार दोपहर तीनों युवक अपने दोस्तों के साथ छात्रा के घर आ गए। छात्रा तब घर में अकेली थी, जिस पर उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। छात्रा के विरोध करने पर अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर चले गए।

युवकों की हरकतों से तंग आकर छात्रा ने लगाई फांसी

युवकों की हरकतों से तंग आकर छात्रा ने गले में दुपट्टा डालकर फांसी लगा ली। शाम को छात्रा का बड़ा भाई घर आया तो उसने बहन को फांसी पर लटका पाया। उसने मां व अन्य लोगों को सूचना दी। आसपास के लोगों की मदद से उसे नीचे उतारा और जिला अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

घटना की जानकारी पर सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस पहुंच गई। मामला गंभीर देख शाम को ही छात्रा के शव का पोस्टमार्टम की व्यवस्था कराई। सिविल लाइंस कोतवाली प्रभारी अजय मिश्रा ने बताया कि मृतका के स्वजन की शिकायत पर आरोपितों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है। उधर, इस संबंध में भाजपा जिलाध्यक्ष हंसराज पप्पू ने बताया कि मृतका की मां पार्टी की कर्मठ पदाधिकारी हैं। उन्हें इंसाफ दिलाया जाएगा। पुलिस इस मामले में पूरी निष्पक्षता से जांच करे। दोषी के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।

NEWS SOURCE : jagran

faridabadnews faridabadnews24 The accused youth also belongs to the BJP leader's family the BJP leader's daughter committed suicide after being fed up with the molestation.
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.