Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » त्रिपुरा में खूब हंगामा, बिना साड़ी वाली देवी सरस्वती की मूर्ति पर बवाल

त्रिपुरा में खूब हंगामा, बिना साड़ी वाली देवी सरस्वती की मूर्ति पर बवाल

faridabadnews24By faridabadnews24February 15, 2024No Comments2 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

त्रिपुरा के एक सरकारी कॉलेज में बसंत पंचमी का उत्सव हंगामे और उपद्रव में तब्दील हो गया। यहां कार्यक्रम में देवी सरस्वती की जो मूर्ति लगाई गई थी, उसे साड़ी नहीं पहनाई गई थी। इसे भद्दा और आपत्तिजनक बताते हुए छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया। इस पूरे विवाद ने तब जोर पकड़ा, जब सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ। इसमें देवी सरस्वती को बिना परंपरागत साड़ी के दिखाया गया था। इससे छात्र संगठनों का गुस्सा फूट पड़ा। उनके साथ ही बजरंग दल के कार्यकर्ता भी उतर आए और आयोजकों के खिलाफ आंदोलन करने लगे।

इस विरोध की शुरुआत अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने यह कहते हुए की थी कि मूर्ति को भारतीय परंपरा वाली साड़ी न पहनाना बेहूदगी है। त्रिपुरा में एबीवीपी के महासचिव दिबाकर आचार्जी ने कहा कि इस रूप में देवी सरस्वती को प्रस्तुत करना बेहद आपत्तिजनक है। उन्होंने कहा कि हम सभी को पता है कि पूरे देश में देवी सरस्वती की मान्यता है। खासतौर पर  बसंत पंचमी के दिन तो उनकी पूजा की ही जाती है। हमें आज सुबह ही एक वीडियो मिला, जिसमें बताया गया था कि गवर्नमेंट आर्ट ऐंड क्राफ्ट कॉलेज के कार्यक्रम में देवी की जो मूर्ति लगाई गई है, वह आपत्तिजनक है और बेहूदा है।

इसके बाद अगरतला में स्थित कॉलेज के बाहर प्रदर्शन के लिए कार्यकर्ता जुटने लगे। त्रिपुरा के सीएम माणिक साहा से इस मामले में ऐक्शन की डिमांड की गई है और कॉलेज प्रशासन को निशाने पर लिया गया है। हालांकि हंगामा बरपा तो कॉलेज प्रशासन बैकफुट पर आ गया। प्रशासन ने कहा कि हमारा किसी की धार्मिक भावनाओं को आहत करने का इरादा नहीं था। हंगामा बरपा तो कॉलेज प्रशासन ने उस मूर्ति को ही मौके से हटा दिया और उसे एक जगह प्लास्टिक शीट्स से ढककर रख दिया। उसके स्थान पर नई मूर्ति लगाई गई है। पुलिस भी मौके पर पहुंची, लेकिन एबीवीपी या फिर कॉलेज प्रशासन ने किसी के खिलाफ कोई शिकायत नहीं दी है।

NEWS SOURCE : livehindustan

A lot of uproar in Tripura faridabadnews faridabadnews24 uproar over the statue of Goddess Saraswati without saree.
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.