Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » सरकारी दफ्तर पर भी काम मुश्किल, फरीदाबाद में दिखेगा भारत बंद का असर, रोडवेज बसों का चक्काजाम

सरकारी दफ्तर पर भी काम मुश्किल, फरीदाबाद में दिखेगा भारत बंद का असर, रोडवेज बसों का चक्काजाम

faridabadnews24By faridabadnews24February 16, 2024No Comments4 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

अपनी मांगों के लिए किसान ट्रेड यूनियन के भारत बंद के चलते शुक्रवार को सरकारी दफ्तर, हरियाणा रोडवेज बसें, ट्रेन सहित काफी सेवाएं प्रभावित होने की आशंका है। नतीजतन, लोगों को सुबह घर से निकलते समय एक बार खुद को अपडेट करने की जरूरत होगी। भारत बंद के लिए गुरुवार को किसान और ट्रेड यूनियनों ने अपनी रणनीति बनाई। शहर के साथ ग्रामीण इलाकों में भी भारत बंद का व्यापक असर दिखाने के लिए किसान और कर्मचारी नेताओं ने लोगों से दिनभर संपर्क और बैठकें की।

भारत बंद की घोषणा को लेकर शुक्रवार को हरियाणा रोडवेज की बसों का चक्का जाम रहेगा। हालांकि 90 फीसदी बसें प्रधानमंत्री की रेवाड़ी के लिए गुरुवार दोपहर रवाना हो गई। बहराल, शुक्रवार व शनिवार को रोडवेज की बसों में सफर करने वाले यात्रियों को ऐसी स्थिति में या तो अपने वाहन का इंतजाम करें अन्यथा रेल और मेट्रो का सहारा लें। हरियाणा रोडवेज जिला फरीदाबाद डिपो प्रबंधन ने जिला प्रशासन से जहां एक ओर पुलिस बल की मांग की है।वहीं दूसरी ओर डयूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त करने की मांग की है।

इसके अलावा धारा 144 लगाने की भी मांग की है। सर्व कर्मचारी संघ के जिला वरिष्ठ उपप्रधान एवं रोडवेज नेता रविंद्र नागर ने खुलासा कि रोडवेज प्रशासन ने पहले ही 75 बसों को रेवाड़ी भेज दिया है। अब मात्र 10 प्रतिशत बसें बची हैं, उनका संचालन रोका जाएगा। रोडवेज के महाप्रबंधक लेखराज ने बताया कि 75 बसें रेवाड़ी रैली के लिए भेजी गई हैं और जो भी बस उनके पास यानि 20-30 बसें हैं, उन्हें अलग-अलग रूट पर उतारने का प्रयास किया जाएगा।

सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान राजेश शर्मा ने कहा की किसान मजदूर व कर्मचारियों के लंबित मुद्दों के समाधान की मांग को लेकर कर्मचारी 16 फरवरी के भारत बंद में हिस्सा लेंगे। वहीं, जीआरपी थाना एसएचओ राजपाल ने बताया कि रेलवे लाइन की सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस पूरी तरह सतर्क है। पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि शुक्रवार को भारत बंद के आह्वान को लेकर भी पुलिस अलर्ट है। सीमावर्ती क्षेत्रेां में करीब 12 नाके लगाए गए हैं।

कर्मचारियों की मांगें 

अनियमित कर्मचारी को बीच से ठेकेदार निकालकर सीधा निगम बोल कर रखा जाए तब तक समान काम समान वेतन मान लागू किया जाए, ईएसआई सेवा को वेतन से न जोड़कर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ दिया जाना जाय। पुरानी पेंशन लागू की जाए। एक्स ग्रेशिया पॉलिसी तुरंत प्रभाव बिना शर्त के लागू की जाए। 18 महीने का डीए का भुगतान किया जाए। सभी काम ठेके पर देने की बजाय निगम द्वारा खुद करवाए जाने जाए, नॉन फेटल और फेटल एक्सीडेंट पर सहयोगी कर्मचारी को चार्जशीट प्रताड़ित करना बंद किया जाए। ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी बंद की जाए । स्वैच्छा से बदली करवाने वाले कर्मचारियों को ही तबादला किया जाए। पेपर पास न होने पर कर्मचारी को नौकरी से निकालने की बजाय अवसर दिए जाए। नए वेतनमान के अनुसार नए भत्ते जारी किए जाए।

बीके चौक पर कर्मचारी एकत्रित होंगे

केन्द्रीय ट्रेड यूनियन एवं कर्मचारी संघों की फेडरेशन के संयुक्त आह्वान पर शुक्रवार को राष्ट्रव्यापी हड़ताल रहेगी। गुरुवार को कर्मचारियों के संगठनों की बैठक में यह ऐलान किया गया। नेताओं ने दावा किया है कि इस हड़ताल में रोड़वेज की बसों का चक्का जाम रहने की संभावना है। नगर निगम के सभी कार्यालयों में काम काज ठप रह सकता है। बिजली कर्मियों के दोनों प्रमुख यूनियन हड़ताल में शामिल होने से बिजली दफ्तरों में काम काज नहीं होगा। औद्योगिक क्षेत्र में भी हड़ताल का व्यापक असर रहने के आसार हैं। सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के जिला प्रधान करतार सिंह व सचिव युद्धवीर सिंह खत्री ने दावा किया कि हड़ताल सफल रहेगी। हड़ताली कर्मचारी बीके चौक और मजदूर डीसी आफिस पर एकत्रित होकर प्रदर्शन करेंगे।

सुबह से शुरू हुआ गांवों का दौरा

संयुक्त किसान मोर्चा के पदाधिकारियों ने गुरुवार को कई गांवों का दौरा कर भारत बंद को सफल बनाने के लिए अपील की। किसान नेताओं ने 16 फरवरी के ग्रामीण भारत बंद में बढ़ चढ़कर भाग लेने की अपील की। किसानों से 16 फरवरी यानी शुक्रवार को देवीलाल पार्क में पहुंचकर अन्य संगठनों के साथ होने वाले प्रदर्शन और शहर में निकलने वाले जुलूस में शामिल होने का आह्वान किया।

NEWS SOURCE : livehindustan

effect of Bharat Bandh will be visible in Faridabad faridabadnews faridabadnews24 roadways buses jammed Work is difficult even in government offices
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.