Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » इन तीन हसीनाओं ने बनाई फोर्ब्स 2024 की 30 अंडर 30 लिस्ट में जगह, न जाह्नवी न सारा

इन तीन हसीनाओं ने बनाई फोर्ब्स 2024 की 30 अंडर 30 लिस्ट में जगह, न जाह्नवी न सारा

faridabadnews24By faridabadnews24February 16, 2024No Comments3 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

फोर्ब्स इंडिया ने हर साल की तरह इस साल भी अपनी 30 अंडर 30 लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में 30 वर्ष से कम उम्र के 30 लोग के नाम शामिल हैं, जो अपने क्षेत्रों में कमाल का काम कर रहे हैं। फिल्म और मनोरंजन के क्षेत्र से इस साल तीन नाम शामिल हैं, जिन्हें लोग काफी पसंद करते हैं। ये तीन नाम बॉलीवुड की खूबसूरत हीरोइनों के हैं। आप सोच रहे होंगे कि आखिर ये तीन नाम किस-किस के हैं तो सस्पेंस से पर्दा उठाते हैं और आपको तीनों एक्ट्रेसेज के नाम बताते हैं। रश्मिका मंदाना, राधिका मदान और डॉट यानी अदिति सहगल इस लिस्ट में शामिल हैं।

रश्मिका मंदाना 

27 साल की रश्मिका मंदाना का नाम इस लिस्ट में शामिल हैं। तेलुगु, तमिल और हिंदी फिल्मों में अपने काम के लिए एक्ट्रेस जानी जाती हैं। पिछले साल उनकी तीन फिल्में रिलीज हुईं। पहली फिल्म एक एक्शन फिल्म ‘वारिसु’ थी। इस फिल्म ने दुनिया भर में बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ की कमाई की और इसे काफी पसंद किया गया। इस फिल्म में एक्ट्रेस के साथ सुपरस्टार विजय नजर आए थे। इसके अलावा वो सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ ‘मिशन मजनू’ में नजर आईं। ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी। इसके अलावा रश्मिका ‘एनिमल’ में रणबीर कपूर के साथ नजर आईं। ये फिल्म साल की सबसे बड़ी फिल्म बनकर उबरी। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 900 करोड़ रुपये की दुनिया भर में कमाई की। इस साल रश्मिका ‘पुष्पा 2: द रूल’, ‘रेनबो’, ‘द गर्लफ्रेंड’ और ‘चावा’ में नजर आएंगी।

राधिका मदान

राधिका मदान 28 वर्षीय एक्ट्रेस हैं। इन्होंने टीवी से बॉलीवुड में अपनी जगह बनाई है। पिछले साल वह तीन फिल्मों में नजर आईं। उन्होंने साल की शुरुआत आसमान भारद्वाज के निर्देशन में बनी पहली क्राइम ड्रामा ‘कुट्टी’ में सहायक भूमिका में दिखीं। फिर उन्होंने शुभम योगी के हल्के-फुल्के स्पोर्ट्स ड्रामा ‘कैची लिम्बु’ में अपने किरदार से सुर्खियां बटोरीं, जो सीधे JioCinema पर रिलीज हुई और आखिरकार, उन्होंने मिखिल मुसाले की मिस्ट्री फिल्म ‘सजिनी शिंदे का वायरल वीडियो’ के साथ साल का समापन किया। हालांकि, वह होमी अदजानिया के क्राइम ड्रामा ‘सास, बहू और फ्लेमिंगो’ में अपने अभिनय के लिए सबसे ज्यादा चर्चा में रहीं, जो डिज्नी + हॉटस्टार पर स्ट्रीम हुआ था। इस साल राधिका ‘सना’ और ‘सरफिरा’ में नजर आएंगी।

अदिति सहगल उर्फ डॉट

25 साल की अदिति सहगल तीनों में सबसे छोटी हैं। वह एक गायिका और संगीतकार हैं जो अपने स्टेज नाम डॉट से जानी जाती हैं। उन्होंने जोया अख्तर की फिल्म ‘द आर्चीज’ में एथेल का किरदार निभाया था। यह सीधे नेटफ्लिक्स इंडिया पर रिलीज़ हुआ और इसमें डॉट के गाने का हुनर भी देखने को मिला।

NEWS SOURCE: indiatv

faridabadnews faridabadnews24 neither Jhanvi nor Sara These three beauties made it to the Forbes 30 under 30 list of 2024
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.