Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » जनसैलाब देखकर खुश हुए भाजपा नेता, मोदी की गारंटी से गदगद हरियाणा: PM Modi Rewari Visit

जनसैलाब देखकर खुश हुए भाजपा नेता, मोदी की गारंटी से गदगद हरियाणा: PM Modi Rewari Visit

faridabadnews24By faridabadnews24February 17, 2024No Comments4 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

चंडीगढ़/रेवाड़ी : रेवाड़ी की भूमि से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दी गई गारंटियों से हरियाणा गदगद है। मोदी को देखने और सुनने का उत्साह हरियाणावासियों में चरम पर रहा। जगह-जगह बड़ी-बड़ी एलईडी स्क्रीन लगाकर मोदी को देखा और सुना गया। प्रदेश की 76 विधानसभाओं में भाजपा ने प्रधानमंत्री का भाषण सुनने का प्रबंध किया हुआ था। हर विधानसभा में विधायक, सांसद, मंत्री तथा पार्टी के बड़े पदाधिकारियां के साथ बैठकर लोगों ने मोदी का भाषण लाइव सुना। हर विधानसभा में करीब पांच हजार लोगों ने मोदी को लाइव सुना है। दक्षिण हरियाणा की 14 विधानसभाओं के लाखों लोगों और कार्यकर्ताओं ने रेवाड़ी के माजरा में रैली स्थल पर पहुंचकर प्रधानमंत्री को सुना तो 76 विधानसभाओं में एलईडी स्क्रीन पर भी मोदी को सुनने वालों की संख्या लाखों में रही।

रेवाड़ी के माजरा गांव में एम्स की आधारशिला रखने आए प्रधानमंत्री मोदी का संबोधन  सुनने के लिए उमड़े जनसैलाब ने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को जोश से लबरेज कर दिया है। रेवाड़ी में खचाखच भरे विशाल पांडाल को देखकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ मंच पर बैठे मुख्यमंत्री मनोहर लाल, प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी, प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देब, स्थानीय सांसद राव इंद्रजीत जीत सिंह आदि सभी भाजपा नेताओं के चेहरे खिल उठे। इन नेताओं को अपनी मेहनत सफल होते दिखाई दी। मोदी जैसे ही राम-राम कहकर जनता से कनेक्ट हुए, जनता ने मोदी मोदी के नारे लगाने शुरू कर दिए।

किरायेदार रखकर वसूलने लगा रेंट!, 5 सालों तक बिना किराये के होटल में रहा शख्स, खुद को बताने लगा मालिक

करोड़ों परियोजनाओं की सौगात देकर मोदी ने जीता हर हरियाणवीं का दिल

10 हजार करोड़ की परियोजनाओं की सौगात देकर मोदी ने हरेक हरियाणवीं का दिल जीत लिया। वीर भूमि रेवाड़ी से विकसित हरियाणा का नारा देकर प्रधानमंत्री मोदी जनता के दिलों में छा गए। जब जब रैली स्थल पर मोदी मोदी के नारे लगे तब तब जगह -जगह स्क्रीन पर मोदी को सुन रहे भाजपा के कार्यकर्ताओं और जनता ने मोदी-मोदी के नारे लगाए। रेवाड़ी में रैली स्थल पर उमड़े जनसैलाब और हरेक विधानसभाओं में एलईडी स्क्रीन के सामने बैठे हजारों लोगों को  देख भाजपा का हर नेता खासे उत्साहित दिखा। मोदी एक-एक विषय उठाते गए और जनता उनके नारे लगाती गई।

किसान आंदोलन के बीच आज की सफल रैली ने जता दिया है कि हरियाणा की जनता अगर किसी को चाहती है तो वह सिर्फ मोदी की गारंटी है। लोगों का जोश यह भी बताने के लिए काफी था कि मोदी -मनोहर सरकार में उनका विश्वास लगातार बढ़ा है। प्रधानमंत्री मोदी का विजन हरियाणा को पसंद है। देश की रक्षा और सुरक्षा को खतरे में डालने वाली कांग्रेस के पास मोदी की गारंटी का कोई तोड़ नहीं है। राजनीति के जानकारों का मानना है कि अपने अस्तित्व को बचाने के लिए संघर्षरत कांग्रेस मोदी की इस रैली के बाद और बिखरेगी। मुख्यमंत्री मनोहर लाल, प्रदेश अध्यक्ष नायब सिंह सैनी और स्थानीय सांसद एवं केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह सहित पार्टी के तमाम नेताओं की मेहनत से सफल हुई इस रैली ने भाजपा कार्यकर्ताओं में भी जोश भर दिया है।

रेवाड़ी रैली में उमड़े जनसैलाब और हर विधानसभाओं में स्क्रीन पर प्रधानमंत्री मोदी को सुनने पहुंची भीड़ ने बता दिया है कि जनता भाजपा को 370 का टीका लगाने के साथ एनडीए का आंकड़ा 400 पार कराने का मन बना चुकी है। जनता जनार्दन हरियाणा की 10 की 10 सीटें मोदी की झोली में डालेगी और नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे। हरियाणा में इस सफल रैली ने स्थानीय नेताओं को तो उत्साह से भरा ही है, साथ ही प्रदेश का चुनाव प्रभार संभाल रहे बिप्लब कुमार देब के लिए भी यह रैली इस मायने में काफी उत्साहवर्धक रही है कि केंद्र की तरफ से लोकसभा की दस सीटें जीताने का जिम्मा बिप्लब देब को दिया गया है।

विकसित भारत, विकसित हरियाणा अब मात्र नारा नहीं बल्कि मोदी का विजन है। जनता मोदी की गारंटी पर विश्वास करती है। हरियाणा के लोगों का विश्वास है कि डबल इंजन की सरकार में ही प्रदेश का विकास समाहित है। बच्चों का भविष्य और युवाओं के रोजगार की चिंता करने वाली कोई पार्टी है तो वह सिर्फ भाजपा है। इस रैली ने बता दिया है कि हरियाणा की जनता मोदी-मनोहर पर पूरा विश्वास करती है और तीसरी बार भी डबल इंजन सरकार बनेगी।

NEWS SOURCE : punjabkesari

BJP leaders were happy to see the crowd faridabadnews faridabadnews24 Haryana is proud of Modi's guarantee: PM Modi Rewari Visit
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.