
Faridabad : हरियाणा प्रदेश के मोहना गांव में किसान लगातार पिछले 4 महीने से विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। मोहना गांव से गुजर रहे ग्रीन एक्सप्रेस वे के मोहना गांव में इंटरचेंज बनाए जाने को लेकर गांव के किसान लगातार सरकार का विरोध कर रहे हैं। इस दौरान आज विरोध प्रदर्शन में मोहना गांव के किसानों को समर्थन देने पहुंचे फरीदाबाद लोक सभा सीट से कांग्रेस के संभावित प्रत्याशी मनधीर सिंह मान ने कहा, देश में मौजूद परिस्थिति में किसानों की आवाज़ को सुनने वाला कोई नहीं है, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने ग्रीन हाईवे के इंटरचेंज मोहना गांव में उतारे जाने को लेकर यहां के लोगों को आश्वासन दिया था, लेकिन वह सब कुछ भाजपा सरकार की तरह खोखला साबित हुआ है।

फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र से वरिष्ठ कांग्रेस नेता मनधीर सिंह मान ने पिछले 4 महीने से मोहना गांव पर धरना दे रहे किसानों को अपनी ओर से ₹11000 का सहयोग दिया,उन्होंने आगे कहा मोहना गांव पर ग्रीन हाईवे क्या इंटरचेंज बनने से यहां के 50 गांव के निवासियों को इसका सीधा लाभ मिलेगा,अगर ऐसा नहीं होता है तो यहां के लोगों को बड़ी कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा, मनधीर सिंह मान ने फरीदाबाद लोकसभा से सांसद व केंद्रीय मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर पर सीधे हमला करते हुए कहा कि इस सब के पीछे कृष्ण पाल गुर्जर का हाथ है।
वो नहीं बनने देना चाहते,, क्योंकि जहां इंटरचेंज बनना चाहिए वहां से बहुत दूर इंटरचेंज बनाया गया है। जहां के आसपास की जमीन कृष्णपाल गुर्जर ने खरीद रखी है। इसलिए मोहना गांव में इंटरचेंज बने नहीं दिया जा रहा है। आगामी लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी की सरकार आते ही किसानों की सारी मांगों को सदन के पटल पर रखा जाएगा और उनके जल्द से जल्द निराकरण कराया जाएगा।
