
Poonam Pandey New Post: पूनम पांडे (Poonam Pandey) ने जब से अपनी मौत की झूठी खबर फैलाई है। तब से वह लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। 2 फरवरी को एक्ट्रेस ने अपने मरने की खबर सोशल मीडिया पर शेयर की थी। उन्होंने इंस्टाग्राम पर बताया था कि वह सर्वाइकल कैंसर के चलते इस दुनिया में नहीं रही। हालांकि, ठीक 24 घंटे बाद यानी 3 फरवरी को पूनम ने अपने इंस्टाग्राम पर लाइव आकर लोगों को बताया कि मैं जिंदा हूं।
हाल ही में एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया था, जिसमें लिखा था कि वह सच सामने लेकर आएंगी। एक्ट्रेस का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर काफी वायरल भी हुआ। वहीं सोमवार को पूनम पांडे ने फिर से अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया। इस पोस्ट को देखकर लग रहा है कि अभिनेत्री किसी के खिलाफ सच बताने जा रही है।
पूनम पांडे का नया पोस्ट
पूनम पांडे (Poonam Pandey) का ये मामला उलझता ही नजर आ रहा है। लोगों की समझ से बाहर है कि आखिर अभिनेत्री करना क्या चाह रही है। सोमवार को पूनम ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें लिखा है- ‘तो अब जब मैंने कहा कि सच्चाई सामने आएगी, तो स्टेक होल्डर की रूह कांप गई है और हमें कानूनी नोटिस भेजा।’ आगे उन्होंने कैप्शन में प्रार्थना करते हुए हाथ जोड़ने का इमोजी भी बनाया है।
.png)
पूनम ने डिलीट किए पोस्ट
बता दें, पूनम पांडे जहां कैंसर के प्रति जागरूकता फैलाने की बड़ी-बड़ी बाते करती नजर आई थी, जिसको लेकर एक्ट्रेस ने कई पोस्ट भी किए थे। अब वो सभी पोस्ट उनके इंस्टाग्राम से डिलीट हो चुके हैं। उन्होंने लोगों को जागरूक करने के लिए इस तरीके को अपनाया था। हालांकि, अब एक्ट्रेस ने अपने निधन वाला पोस्ट और सर्वाइकल कैंसर से जागरुकता वाले पोस्ट सभी डिलीट कर दिए हैं। ऐसा क्यों किया इसकी जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है।
NEWS SOURCE : jagran
