Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » Faridabad News: मुकदमा दर्ज कराने के लिए लगाने पड़े 14 दिनों तक थाने के चक्कर, हवलदार की पत्नी का मंगलसूत्र हुआ गुम

Faridabad News: मुकदमा दर्ज कराने के लिए लगाने पड़े 14 दिनों तक थाने के चक्कर, हवलदार की पत्नी का मंगलसूत्र हुआ गुम

faridabadnews24By faridabadnews24February 22, 2024No Comments3 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

फरीदाबाद: आम आदमी की शिकायत पर तत्काल कार्रवाई करने का दावा करने वाली पुलिस की हकीकत सामने आई है। सेक्टर-तीन पुलिस चौकी में तैनात एक हवलदार की पत्नी को मंगलसूत्र चोरी का मुकदमा दर्ज कराने के लिए कई थानों के चक्कर काटने पड़े। सीमा विवाद के चलते एक-दूसरे थाना क्षेत्र की बताते रहे थे। उस दौरान हवलदार की ड्यूटी सूरजकुंड मेला में थी। वह भी थाना और चौकी प्रभारियों से आग्रह करते रहे। इस मामले की शिकायत पुलिस आयुक्त कार्यालय की शिकायत शाखा में दी गई। वहां से ओल्ड फरीदाबाद थाना प्रभारी को फोन किया। जब जाकर 14 दिन बाद मुकदमा दर्ज किया गया।

जम्मू कश्मीर पुलिस में होने जा रही 4000 से ज्यादा कांस्टेबल पदों पर भर्ती, सालों का इंतजार हुआ खत्म

ऐसे हुई घटना

खेड़ी पुल के पास स्थित नई पुलिस लाइन में रहने वाले नरेंद्र परिवार सहित रहते हैं। वह फिलहाल सेक्टर-तीन पुलिस चौकी में तैनात हैं। उनकी पत्नी लक्ष्मी रानी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 12 जनवरी की शाम को वह खेड़ी पुल थाने के सामने से अपने मायके जाने के लिए बच्चों सहित एक ऑटो में बैठी थी। उसी समय दो महिलाएं एक बच्चे के साथ आटो में बैठ गई थी।

जब वह नाहर सिंह गेट बल्लभगढ़ में उतरी तो वह दोनों महिलाएं बच्चे सहित भी उतर कर चली गई थी। उसने देखा कि उसके गले से सोने का मंगलसूत्र चेन सहित गायब था। आस-पास उन महिलाओं को ढूंढा लेकिन वे नही मिली। लक्ष्मी को पूरा शक था कि ऑटो में सवार महिलाओं ने उनका मंगलसूत्र चोरी कर लिया था।

जानिए अचानक से रुक जाए दिल की धड़कन तो कैसे बचाएं जान, कार्डियक अरेस्ट से कैसे बचें

घर में नहीं बताया किसी को

लक्ष्मी ने बताया कि इस घटना से करीब डेढ़ महीने पहले उनका सोने का कुंडल कहीं गिर गया था। इसके बाद मंगलसूत्र चोरी हो गया। इसी डर की वजह से उसने घटना के बारे में किसी को नहीं बताया। पांच फरवरी को जब उसकी सास ने मंगलसूत्र के बारे में पूछा तो सच्चाई बताई। इसके बाद हवलदार नरेंद्र तक बात पहुंची।

थानों का चक्कर लगाती रही हवलदार की पत्नी

नरेंद्र उस समय सूरजकुंड मेला ड्यूटी कर रहे थे। उन्होंने अपनी पत्नी को तुरंत इसकी शिकायत करने के लिए बस अड्डा पुलिस चौकी भेज दिया। आरोप है कि यहां उनकी शिकायत नहीं ली। बात सिटी थाना प्रभारी तक पहुंची लेकिन समाधान नहीं हुआ। इसके बाद खेड़ीपुल थाने गए, वहां से महिला को ओल्ड फरीदाबाद थाने भेज दिया गया। सभी थाना पुलिस एक-दूसरे पर मुकदमा दर्ज कराने की बात कहती रही।

अस्पताल में हुई भर्ती, सर्वाइकल कैंसर से जूझ रहीं ये टीवी एक्ट्रेस नहीं ले पा रही सांस

काफी मशक्कत के बाद महिला की शिकायत ली गई

जब बात नहीं बनी तो महिला शिकायत करने पुलिस आयुक्त कार्यालय पहुंची। यहां पुलिस आयुक्त नहीं मिले। लेकिन यहां शिकायत शाखा के प्रभारी ने ओल्ड फरीदाबाद थाना प्रभारी से बात कर मुकदमा दर्ज करने के लिए कहा। तब थाने में महिला की शिकायत ली गई। इस बारे में पुलिस आयुक्त राकेश कुमार आर्य से बात की गई तो उन्होंने इस मामले की जांच कराने के लिए कहा है।

NEWS SOURCE : jagran

constable's wife's mangalsutra went missing. Faridabad News: Had to visit the police station for 14 days to register a case faridabadnews faridabadnews24
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.