
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से एक हैरान करने वाला मामला आया है। दरअसल सहारनपुर में एक महिला और हेड कॉन्स्टेबल के बीच बहस शुरू हुई। कुछ ही देर में यह बहस हाथापाई में तब्दील हो गई। दोनों एक दूसरे के साथ हाथापाई करते हुए दिखाई दिए जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। आइए आपको बताते हैं कि इस वीडियो में क्या नजर आ रहा है?
वीडियो में क्या दिखाई दिया?
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में पहले तो महिला और हेड कॉन्स्टेबल सही से दिखाई नहीं देते हैं मगर एक शख्स की आवाज आती है जो पुलिसवाले से पूछता है कि, ‘भाई क्या कर रहा है?’ इसके जवाब में पुलिसवाला कहता है कि ये क्यों मार रही हैं मुझे। इसके बाद वीडियो में आप देखेंगे कि महिला जमीन पर बैठी हुई है और पुलिसवाले ने उसके बाल पकड़ रखे हैं। महिला जमीन पर बैठे हुए ही पुलिस वाले के पैर पकड़ रखे हैं और चिल्लाते हुए कहती है, ‘तूने मेरी जिंदगी खराब कर दी। इसे मैं नहीं छोडूंगी।’
यहां देखें वायरल वीडियो
पुलिस ने मामले में क्या कहा?
वायरल वीडियो को लेकर पुलिस के अधिकारियों से भी बातचीत की गई। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि महिला और कांस्टेबल के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ है। वीडियो में दिखाई दे रहा हेड कांस्टेबल मुजफ्फरनगर में तैनात है और महिला भी मुजफ्फरनगर की ही रहने वाली है। अभी किसी की तरफ से हमें कोई भी तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। मामले में तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि यह पूरा मामला थाना सदर बाजार के कोर्ट रोड क्षेत्र का है।
NEWS SOURCE : indiatv
