Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » डाइट में जरूर शामिल कर लें ये 5 चीजें, 50 की उम्र में हीरोइन जैसा फिट दिखना चाहती हैं तो

डाइट में जरूर शामिल कर लें ये 5 चीजें, 50 की उम्र में हीरोइन जैसा फिट दिखना चाहती हैं तो

faridabadnews24By faridabadnews24February 22, 2024No Comments3 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

आजकल लोग फिटनेस को लेकर काफी अलर्ट होने लगे हैं। अब किसी के फिगर और सूरत को देखकर उम्र का पता लगाना मुश्किल हो गया है। खासतौर से बॉलीवुड एक्ट्रेस इस मामले में सभी को मात दे रही हैं। मलाइका अरोड़ा से लेकर माधुरी दीक्षित तक कई एक्ट्रेस हैं जो 50 साल की उम्र में भी एकदम फिट और जवान लगती हैं। इसका बड़ा सीक्रेट है उनकी डाइट, लाइफस्टाइल और फिटनेस रुटीन। अगर आप भी 50 साल तक खुद को जवान बनाए रखना चाहती हैं तो खाने-पीने में कुछ खास चीजों को शामिल कर लें। अगर आप इस तरह की डाइट लेंगी तो 50 क्या 60 साल में भी उम्र आपके चेहरे पर नजर नहीं आएगी। जानिए 50 साल में लोगों को डाइट में क्या-क्या शामिल करना चाहिए।

50 साल में खुद को फिट रखना है तो ऐसी होनी चाहिए डाइट

  1. फल और हरी सब्जियां- 50 साल में खुद को हेल्दी और जवान बनाए रखना है तो डाइट में सीजनल फल और सब्जियों को सबसे ज्यादा शामिल करें। हरी पत्तेदार सब्जियां खाने से शरीर को कैलोरी कम और विटामिन ज्यादा मिलते हैं। सब्जियों और फलों में विटामिन सी, बी6, फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट्स और पोटैशियम, मैग्नीशियम पाया जाता है। जो आपको स्वस्थ रखने में मदद करते हैं।
  2. अंडा खाएं- बढ़ती उम्र के साथ शरीर को प्रोटीन की ज्यादा जरूरत होती है। ऐसे में आपको रोजाना 1-2 अंडे जरूर खाने चाहिए। अंडा प्रोटीन का अच्छा सोर्स है। अंडा खाने से शरीर में विटामिन डी की कमी और कोलीन की कमी को पूरा किया जा सकता है। अंडा में एमिनो एसिड्स होते हैं जो आपकी मसल्स को हेल्दी बनाने में मदद करते हैं।
  3. बादाम और अखरोट- उम्र बढ़ने पर डाइट में बादाम और अखरोट जरूर शामिल कर लेना चाहिए। बादाम खाने से शरीर को विटामिन ई मिलता है जो आपकी स्किन और बालों को स्वस्थ रखता है। वहीं अखरोट खाने से ओमेगा-3 फैटी एसिड मिलता है जो डायबिटीज, हार्ट और हाई ब्लड प्रेशर की समस्या को कंट्रोल रखता है। रोजाना बादाम खाने से मोटापे को कम किया जा सकता है।
  4. साबुत अनाज- उम्र बढ़ने पर डाइट में मोटा अनाज यानि होल ग्रेन जरूर सामिल कर लेने चाहिए। मोटा अनाज फाइबर का अच्छा सोर्स है। जो वजन को कंट्रोल रखने में मदद करता है। इससे हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या को कम किया जा सकता है। साबुत अनाज पेट आप पाचन के लिए भी अच्छा माना जाता है।
  5. दही खाएं- 50 की उम्र में हड्डियां कमजोर होने लगती है। ऐसे में कैल्शियम से भरपूर आहार लेना जरूरी है। खाने में रोजाना 1 कटोरी दही जरूर शामिल करें। इससे पेट में गुड बैक्टीरिया बढ़ते हैं। पाचन को मजबूत बनाने और कैल्शियम की कमी को पूरा करने के लिए दही का सेवन जरूर करना चाहिए।

NEWS SOURCE : indiatv

Be sure to include these 5 things in your diet if you want to look fit like a heroine at the age of 50. faridabadnews faridabadnews24
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.