
हरियाणा : कैथल शहर के बुलेट मोटरसाइकिल चालक को पटाखे फोड़ना महंगा पड़ गया। इस दौरान पुलिस ने नरवानिया बिल्डिंग के पास विशेष जांच अभियान चलाया था. इसके तहत ट्रैफिक पुलिस ने बुलेट चालक का 51 हजार रुपये का चालान काटा।काकौत गांव निवासी ऋषिपाल बाइक से शहर के नरवानिया बिल्डिंग से हॉस्टल रोड की ओर जा रहा था। उस समय वह बुलेट मोटरसाइकिल से पटाखे फोड़ रहा था। तभी उसका चालान कर दिया गया। ट्रैफिक पुलिस प्रभारी रमेश कुमार ने बताया कि बुलेट चालक के पास अधूरे कागजात थे. साइलेंसर के लिए 10,000 रुपये, दस्तावेज न होने पर 5,000 रुपये, लाइसेंस के लिए 5,000 रुपये और हेलमेट के लिए 1,000 रुपये का चालान काटा गया।
NEWS SOURCE : chopaltv
