Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » गरीबों को अपना घर देने की तैयारी में सरकार, ये है योजना, हरियाणा में सभी का होगा अपना घर

गरीबों को अपना घर देने की तैयारी में सरकार, ये है योजना, हरियाणा में सभी का होगा अपना घर

faridabadnews24By faridabadnews24February 24, 2024No Comments2 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

Haryana Budget 2024: हरियाणा के मुख्यमंत्री एवं वित्तमंत्री मनोहर लाल ने बताया कि सरकार ने पिछले साल एक नई योजना, मुख्यमंत्री शहरी आवास योजना (एम.एस.ए.वाई.) शुरू की है, जिसका उद्देश्य उन परिवारों को आवास प्रदान करना है, जिनकी वार्षिक आय 1.80 लाख रुपये तक है और जिनका स्वयं का मकान नहीं है। इस योजना में 2.89 लाख परिवार पंजीकृत हैं। इसमें 14 कस्बों और शहरों में भूमि की पहचान कर ली गई है और पंजीकृत लाभार्थियों को भूखंड आवंटन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। अगले 6 महीनों में इसका लाभ हरियाणा के सभी कस्बों और शहरों तक पहुंचा दिया जाएगा।

वित्त वर्ष 2024-25 में ऐसे लाभार्थियों को प्लॉट या फ्लैट उपलब्ध कराने के लिए 1000 करोड़ रुपये की राशि अलग रखी जाएगी। यह राशि आंशिक रूप से हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण द्वारा अपने आवास दायित्वों के तहत प्रदान की जाएगी और राज्य बजट से भी आंशिक रूप से पूरी की जाएगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री शहरी आवास योजना की तर्ज पर मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना शुरू करने का प्रस्ताव है।  इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि जिन लाभार्थियों को महात्मा गांधी ग्रामीण बस्ती योजना के तहत भूखंड आवंटित किए गए थे, लेकिन पिछले 15 वर्षों में उन्हें भूखंडों का कब्जा नहीं दिया गया है।

ऐसे लगभग 25,000 लाभार्थियों को सितंबर, 2024 तक कब्जा देने की समय सीमा तय करने का प्रस्ताव है। यदि पात्र लाभार्थियों को कब्जा नहीं दिया जा सका तो सरकार मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना के अन्तर्गत लाभार्थी परिवार को एक लाख रुपये तक की राशि का लाभ देगी ताकि वह अपना मकान बनाने के लिए अपनी पसंद की जगह पर गांव में भूखंड खरीद सके। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण (पी.एम.ए.वाई.जी.) के तहत 29,404 मकानों के कुल लक्ष्य के विरूद्ध 28,250 मकान पूरे हो चुके हैं और 1154 मकान निर्माणाधीन हैं। लाभार्थियों को 389 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता वितरित की गई है।

NEWS SOURCE : chopaltv

everyone will have their own house in Haryana faridabadnews faridabadnews24 Government is preparing to give their own house to the poor this is the plan
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.