
आए दिन सोशल मीडिया पर दिल्ली मेट्रो में लड़ाई के वीडियो वायरल होते रहते हैं। लोग अक्सर सीट के लिए मार-कुटाई और गाली-गोलौज तक करते हैं। अब तो ये हर रोज का नाटक हो गया है। हाल में फिर से एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें दो महिलाएं सीट के लिए आपस में लड़ते हुए दिख रही हैं। वहीं मेट्रो में खड़े लोग महिलाओं का बीच-बचाव करने के बजाय चुपचाप तमाशा देख रहे हैं और अपने मोबाइल में हो रही लड़ाई का वीडियो बना रहे हैं।
सीट को लेकर हुई मार-कुटाई
वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि दो महिलाओं के बीच सीट को लेकर बहस हो रही है। बहस इतनी बढ़ जाती है कि मामला हाथापाई तक पहुंच जाता है। वीडियो में मेट्रो के गेट के पास खड़ी एक महिला सीट पर बैठी दूसरी महिला को बोल रही कि जिसको तुझे बुलाना है उसे बुला, इतना कहकर वह उस महिला को धक्का दे देती है। इसके बाद दूसरी महिला गेट पर खड़ी महिला पर हाथ उठा देती है और उसके कंधे पर थप्पड़ मारती है। फिर जवाब में पहली महिला दूसरी को भी थप्पड़ मार देती है। इस दौरान वह कहती है कि मेरे ऊपर हाथ उठाती है, अब तू जेल में जाएगी। यह कहते हुए पहली ने दूसरी को फिर से थप्पड़ मार दिया। फिर दूसरी महिला ने पहली को टांग अड़ाकर गिराने की कोशिश की।
इतना फोड़ूंगी न तुझे…
इस चीज का पलटवार करते हुए पहली महिला ने दूसरी को मारने की कोशिश की और कहने लगी। “तुझे पता है मैं कौन हूं, मैं एक सिंगर हूं। मुझे मारेगी, इतना फोड़ूंगी न तुझे… इतना कहते हुए पहली महिला अपने फोन में एक नंबर डायल करने लगती है और दूसरी महिला को जल्द ही गिरफ्तार करवाने की धमकी देती है। वीडियो कब और कहां की है इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है लेकिन फिलहाल सोशल मीडिया पर ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
NEWS SOURCE : indiatv
