Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » अपने लुक से दोनों ने लूटी महफिल, ‘मैनें प्यार किया’ की सुमन के साथ दिखीं ‘हम आपके हैं कौन’ की निशा

अपने लुक से दोनों ने लूटी महफिल, ‘मैनें प्यार किया’ की सुमन के साथ दिखीं ‘हम आपके हैं कौन’ की निशा

faridabadnews24By faridabadnews24February 24, 2024No Comments3 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

भाग्यश्री फिल्म इंडस्ट्री की सबसे पसंदीदा एक्ट्रेस में से एक हैं। उन्होंने सलमान खान के साथ सूरज बड़जात्या की फिल्म ‘मैंने प्यार किया’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था और पहली फिल्म से वह बड़ी-बड़ी अभिनेत्रियों पर भारी पड़ गई थीं। हालांकि पहली फिल्म की शूटिंग खत्म करने के तुरंत बाद भाग्यश्री  ने शादी कर के फिल्म इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया। लेकिन बावजूद इसके वो सोशल मीडिया के जरिए फैंस से जुड़ी रहती हैं। अब हाल ही में बीते दिनों भाग्यश्री ने अपना 55वां बर्थडे सेलिब्रेट किया। इस खास मौके पर भाग्यश्री ने एक स्टारस्टडेड पार्टी दी थी, जहां कई सेलेब्स पहुंचे थे। इस दौरान माधुरी दीक्षित ने भी वहां पहुंचकर   इस पार्टी में चार-चांद लगाया।

भाग्यश्री-माधुरी दिखे साथ

भाग्यश्री के बर्थडे पार्टी सेलिब्रेशन की कई तस्वीरें और वीडियोड इस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। वहीं एक वीडियो में  ‘मैनें प्यार किया’ की सुमन को हम आपके हैं कौन’ की निशा के साथ भी देखा जा सकता है। दोनों एक्ट्रेसेस ने पैपराजी को ढेर सारे पोज दिए। इस दौरान दोनों अभिनेत्रियों के बीच एक खास बॉन्ड भी देखने को मिला। वहीं सामने आए वीडियो में दोनों एक्ट्रेसेज अपने-अपने लुक से कहर ढाती हुई दिख रही हैं। भाग्यश्री के जन्मदिन के जश्न में माधुरी दीक्षित लेदर स्कर्ट, टॉप और रेड जैकेट में स्टनिंग लग रही थीं। वहीं भाग्यश्री व्हाइट साड़ी में किसी अप्सरा से कम नहीं दिख रही थीं। भाग्यश्री  और माधुरी का ये वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। फैंस दोनों के वीडियो पर काॅमेंट कर दोनों के लुक की भी खूब तारीफ करते हुए नजर आ रहे हैं।

भाग्यश्री और हिमालय दासानी हुए रोमांटिक

वहीं इसके अलावा भाग्यश्री के बर्थडे पार्टी सेलिब्रेशन का एक और वीडियो इस वक्त खूब वायरल हो रहा है, जिसमें हिमालय अपनी लेडी लव के साथ रोमांटिक होते हुए नजर आए। सामने आए इस वीडियो में आप देख सकते है कि केक कटिंग के दौरान हिमालय अपनी वाइफ भाग्यश्री को गले लगाते और फिर उनके गाल पर किस करते नजर आ रहे हैं। व्हाइट आउटफिट में ट्विनिंग कर रहे लविंग कपल अपने इस वीडियो से  फैंस का दिल जीतते हुए नजर आ रहे हैं।

भाग्यश्री के बारे में

बता दें कि भाग्यश्री ने साल 1990 में हिमालय दासानी से शादी की थी। उनके दो बच्चे हैं अभिमन्यु और अवंतिका। भाग्यश्री के दोनों बच्चे अपनी मां के नक्शेकदम पर चलकर अभिनय में पहचान बनाने की कोशिश कर रहे हैं।

NEWS SOURCE :indiatv

Both of them stole the show with their looks faridabadnews faridabadnews24 Nisha of 'Hum Aapke Hain Koun' was seen with Suman of 'Maine Pyar Kiya'
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.