
होली हो और भोजपुरी गाने ना हो ऐसा कैसे हो सकता है। पूरे उत्तर भारत में होली पर जगह-जगह भोजपुरी गाने सुनाई पड़ते हैं। हर साल भोजपुरी इंडस्ट्री के बड़े कलाकार होली पर कई गाने रिलीज करते हैं। अभी वैसे तो होली में करीब एक महीने का वक्त है लेकिन उससे पहले ही धूम मचाने की पूरी तैयारी कर ली गई है। पॉपुलर एक्टर नीलकमल सिंह ने लेटेस्ट गाना ‘देवरा होली में मले साबुन’ रिलीज कर दिया गया है और रिलीज होते ही यह ट्रेंडिंग में चल रहा है।
ट्रेंडिंग में गाना
गाने में नीलकमल सिंह और नीलम गिरी के बीच नोक-झोंक चलती है। नीलम गिरी ने सफेद रंग का ड्रेस पहना है और होली खेलने के लिए पूरी तरह तैयार दिखती हैं। हालांकि जब नीलकमल सिंह उन्हें रंग लगाते हैं तो वह शिकायत करती हैं। वीडियो में एक जगह नीलकमल, नीलम पर साबुन का पैकेट सहित मलते हैं। गाना ‘देवरा होली में मले साबुन’ को सारेगामापा हम भोजपुरी चैनल पर 23 फरवरी को रिलीज किया गया है। खबर लिखे जाने तक यह 16वें नंबर पर ट्रेंडिंग में बना हुआ है। कैप्शन में लिखा गया है, ‘अब देवर, भाभी, भैया, माई सब होली खेली हैं, काहेकी नीलकमल सिंह, नीलम गिरी के गाना आयल बा रउवा।’
गाने को मिले इतने व्यूज
गाने को नीलकमल सिंह ने गाया है। इसके लिरिक्स आशुतोष तिवारी ने लिखे हैं और संगीत शुभम राज ने दिया है। गाने को लकी विश्वकर्मा ने डायरेक्ट किया है। फैन्स को नीलकमल सिंह का यह गाना काफी पसंद आ रहा है और अभी तक 9 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। एक यूजर ने यूट्यूब के कमेंट सेक्शन में लिखा, ‘यही एक सिंगर हैं जो कभी जाति पर गाना नहीं गाए हैं।’ एक यूजर कहते हैं, ‘भोजपुरी के बादशाह नीलकमल जब भी गाते हैं तो दिल खुश हो जाता है।’
NEWS SOURCE : livehindustan
