Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » आम जनमानस के चहेते भारत अशोक अरोड़ा की बढ़ रही है लोकप्रियता

आम जनमानस के चहेते भारत अशोक अरोड़ा की बढ़ रही है लोकप्रियता

faridabadnews24By faridabadnews24February 27, 2024No Comments2 Mins Read

फरीदाबाद: श्री महारानी वैष्णव देवी मंदिर संस्थान द्वारा महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित रक्तदान शिविर में कांग्रेस नेता एवं समाजसेवी भारत अशोक अरोड़ा का महामाई की चुनरी उड़ा कर एवं स्मृति चिन्ह् देकर सम्मान किया गया। इस अवसर पर भारत अरोड़ा ने रक्तदाताओं का हौसला बढ़ाया और कहा कि आज बड़ा पुण्य दिन है महारानी की प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में रक्तदान जैसा पुण्य कार्य किया गया है। माता रानी को इससे बड़ा उपहार स्वरूप भेंट क्या हो सकता है। इस अवसर पर बत्रा हॉस्पिटल फरीदाबाद के डॉक्टर आर के बत्रा द्वारा हेल्थ चेक अप कैंप का भी आयोजन किया गया। प्राण प्रतिष्ठा दिवस के उपलक्ष्य में शाम 5 बजे से 8 बजे तक माता की चौकी का भी आयोजन किया गया।

इससे पूर्व माता रानी की प्राण प्रतिष्ठा समारोह के उपलक्ष्य में केक काटा गया और सभी भक्तजनों का माता रानी का प्रसाद वितरित किया गया। भारत के प्रसिद्ध कलाकार राज सहगल एण्ड पार्टी ने महामाई का गुणगान किया। इस अवसर पर मंदिर परिसर में विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया। दोपहर से शुरू होकर देर रात्रि तक भंडारा चला। कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे भारत अरोड़ा ने सुंदर कार्यक्रम के लिए मंदिर कमेटी के प्रधान जगदीश भाटिया, चेयरमैन प्रताप भाटिया सहित समस्त पदाधिकारियों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि फरीदाबाद शहर के लोग सामाजिक-धार्मिक कार्यों में बढ़-चढक़र सहयोग देते हैं और यही फरीदाबाद शहर की खूबसूरती है। विशेषकर एनआईटी क्षेत्र में ईश्वर के अलग-अलग स्वरूपों की पूजा विधि-विधानपूर्वक की जाती है। अलग-अलग सामाजिक धार्मिक संस्थाएं धर्म-कर्म का प्रचार-प्रसार करने में लगी रहती हैं।

उन्होंने कहा कि भगवान की असीम कृपा और क्षेत्र के लोगों का अपार प्यार हमारे ऊपर हमेशा बना रहता है। इसके लिए मैं लोगों का ह्रदय की गहराईयों से आभार व्यक्त करता हूं। मंदिर कमेटी के प्रधान जगदीश भाटिया ने कहा कि महारानी वैष्णोदेवी मंदिर में प्रति वर्ष महारानी का प्राण प्रतिष्ठा समारोह धूमधाम से मनाया जाता है। मैया रानी की अपार कृपा से क्षेत्र में शांति एवं सद्भावना का माहोल बना रहता है। इस मौके पर जे के भाटिया, नीरज अरोड़ा, विमल पुरी, जगदीश भाटिया, विनोद पांडे, बलजीत भाटिया, कैलाश गुगलानी, राजू भाटिया आदि मौजूद रहे।

faridabadnews faridabadnews24 is increasing. the favorite of the common people The popularity of Bharat Ashok Arora
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.