Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » फरीदाबाद नगर निगम में उत्तम नगर को बना दिया नरक: धर्मवीर भड़ाना

फरीदाबाद नगर निगम में उत्तम नगर को बना दिया नरक: धर्मवीर भड़ाना

faridabadnews24By faridabadnews24February 27, 2024No Comments2 Mins Read
Faridabad : फरीदाबाद को नरक बनाने में फरीदाबाद नगर निगम का बहुत बड़ा योगदान है । इस विभाग के अधिकारी भ्रष्टाचार करने में रिकॉर्ड पर रिकॉर्ड बनाते जा रहे हैं और फरीदाबाद को पूरी तरह से नरक बनाते जा रहे हैं। यह विचार आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य धर्मवीर भड़ाना ने उत्तम नगर एनआईटी -86 फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र की समस्याओं को लेकर पहुंचे क्षेत्र वासियों के साथ निगम मुख्यालय पर प्रदर्शन करते वक्त व्यक्त किए।
धर्मवीर भड़ाना ने कहा कि लगभग 5 महीने पहले उत्तम नगर की समस्याओं को लेकर आम आदमी पार्टी और क्षेत्रीय लोगों ने नगर निगम मुख्यालय पर बड़ा प्रदर्शन किया था। उस समय वर्तमान अधिकारियों ने उत्तम नगर का दौरा किया था और वहां की समस्याओं को तुरंत दूर करने का वादा किया था। 5 महीने से ज्यादा हो गए वहां की समस्या अब भी वैसी ही है निगम के अधिकारी कुंभकरण जैसी नींद में सो रहे हैं। उन्होंने कहा कि उत्तम नगर के कई घरों में सीवर का पानी घुसा हुआ है और लोग सीवर का ही पानी पीने के लिए मजबूर है। सड़क पर भी सीवर का पानी भरा हुआ है और लोग पैदल तक नहीं चल सकते। क्षेत्र के बच्चे स्कूल तक नहीं जा पा रहे हैं। पानी निकासी को लेकर रोज आपस में लड़ाइयां हो रही है।
उन्होंने बताया कि कई सालों से यह समस्या है क्षेत्र के विधायक भी लोगों को सौतेला समझते हैं। पूर्व विधायक भी नहीं जाते वहां और क्षेत्र के सैकड़ो लोग नरकीय जीवन जी रहे हैं। उन्होंने कहा कि जल्द उत्तम नगर की समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो आम आदमी पार्टी निगम मुख्यालय पर अनिश्चितकालीन आंदोलन शुरू करेगी। इस मौके पर प्रदेश प्रवक्ता नरेश शर्मा, जिला सचिव मेहरचंद हरसाना, बिजेंद्र डागर, सत्यनारायण, रूपचंद, ओंकार, ब्रह्म भाटी, देवेंद्र शर्मा, पवन खटाना, सरोज वीरवती, सीता सहित उत्तम नगर के कई दर्जन लोग मौजूद थे।
Faridabad Municipal Corporation turned Uttam Nagar into hell: Dharamveer Bhadana faridabadnews faridabadnews24
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.