
Priyanka Chopra Daughter Malti: प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को मैनेज करना बेहद अच्छे से जानती हैं। प्रियंका सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं आए दिन अपनी लाडली बेटी मालती के साथ फोटोज और वीडियो शेयर करती रहती हैं। पीसी इन दिनों अपनी फैमिली के साथ क्वालिटी टाइम बिता रही हैं, जिसकी एक झलक उन्होंने इंस्टग्राम पर शेयर की है, जिसमें मालती के नन्हे हाथ नजर आ रहे हैं।
प्रियंका और मालती की नई तस्वीर
प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने दो फोटो शेयर की है। पहली तस्वीर में बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस को गोद में लिए सेल्फी लेती दिखाई दे रही हैं, जिसमें ग्रे कार्डिगन पहने हुए लाडली को पकड़ा हुआ है। तो वहीं नन्हीं मालती सफेद और पिंक आउटफिट में बहुत प्यारी लग रही है। जबकि दूसरी तस्वीर में सिर्फ उनकी लाडली का हाथ नजर आ रहा है। शेयर की गई दूसरी फोटो मालती के जन्म के समय की है। पीसी ने फोटो के कैप्शन में लिखा, टाइम सचमुच उड़ जाता है। सप्ताह की सही शुरुआत।

पापा निक ने किया कमेंट
प्रियंका के इस पोस्ट पर पापा निक जोनस ने बेटी पर खूब प्यार जताया है। इस पोस्ट के कमेंट में निक ने दिल वाला इमोजी बनाया है। बता दें निक जोनस इन दिनों अपने कॉन्सर्ट में बिजी चल रहे हैं, जिसके चलते वह परिवार से दूर है। ऐसे में वह बेटी और पत्नी प्रियंका को काफी मिस कर रहे हैं।

सरोगेसी से जन्मी थीं मालती
बता दें, मालती मैरी चोपड़ा जोनस का जन्म सरोगेसी से साल 2022 में हुआ था। वह करीब 100 दिनों तक हॉस्पिटल में भी एडमिट रही थीं। इसके बाद प्रियंका और निक उन्हें घर लेकर आए थे।
प्रियंका चोपड़ा की आने वाली फिल्म
प्रियंका चोपड़ा जल्द अपकमिंग हॉलीवुड फिल्म ‘द ब्लफ’ में नजर आएगी। जोकि एक पीरियड ड्रामा फिल्म है, जिसकी रिलीज डेट का खुलासा नहीं हुआ है। इसके अलावा देसी गर्ल ऑस्कर नॉमिनेटेड ‘टू किल ए टाइगर’ को लेकर भी चर्चा में हैं। प्रियंका चोपड़ा बतौर एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर टीम से जुड़ी हैं। उन्होंने सोशल मीडिया में डॉक्यूमेंट्री का ट्रेलर जारी किया था। यह डॉक्यूमेंट्री जल्द ही नेटफ्लिक्स (Netflix) पर रिलीज होगी।
NEWS SOURCE : jagran
