Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » शरीर रहेगा एकदम फिट, प्रेगनेंसी में हेल्दी बेबी पाने के लिए जरूर खाएं ये 5 चीजें

शरीर रहेगा एकदम फिट, प्रेगनेंसी में हेल्दी बेबी पाने के लिए जरूर खाएं ये 5 चीजें

faridabadnews24By faridabadnews24February 28, 2024No Comments3 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

प्रेगनेंसी में पूरे 9 महीने तक एक महिला को एकदम फिट और बीमारियों से बचकर रहने की जरूरत होती है। इसके लिए हेल्दी डाइट लेना, व्यायाम करना और तनाव को दूर रखना सबसे ज्यादा जरूरी हो जाता है। खाने-पीने में ऐसी चीजें शामिल करनी चाहिए जो बच्चे की सेहत के लिए भी फायदेमंद हों। आप जो भी खाना खाती हैं उसका असर आपके गर्भ में पल रहे बच्चे पर भी होता है। इसीलिए आयुर्वेद हो या फिर डॉक्टर की सलाह गर्भावस्था में सभी हेल्दी खाने के लिए कहते हैं। आइये जानते हैं गर्भावस्था के दौरान ऐसी कौन सी चीजें हैं जिन्हें डाइट में शामिल करने से बच्चे और मां की सेहत अच्छी रहती है।

प्रेगनेंसी में कौन सी चीजें जरूर खानी चाहिए?

  1. डेयरी प्रोडक्ट्स- प्रेगनेंसी में महिलाओं को डाइट में दूध और दूध से बनी चीजों को शामिल करना चाहिए। इससे कैल्शियम की कमी पूरी होती है और प्रोटीन भी मिलता है। दूध और दही खाने से बॉडी हाइड्रेट रहती है। अगर आपको भैंस का दूध नहीं पचता है, तो आप गाय के दूध का इस्तेमाल कर सकती हैं।
  2. हरी पत्तेदार सब्जियां- गर्भावस्था के दौरान डाइट में हरी सब्जियों की मात्रा ज्यादा से ज्यादा शामिल करें। इससे शरीर में आयरन की कमी दूर होती है और जरूरी विटामिन भी मिलते हैं। गर्भावस्था में महिलाओं को पालक, पत्ता गोभी और ब्रोकली जरूर शामिल करनी चाहिए। इसके अलावा खीरा और टमाटर भी खाने चाहिए।
  3. ड्राई फ्रूट्स- मेवा खाना सेहत के लिए अच्छा माना जाता है। इससे शरीर को एनर्जी मिलती है और आप फिट महसूस करते हैं। गर्भावस्था में सीमित मात्रा में भीगे हुए बादाम खा सकते हैं। इसके अलावा अखरोट और पिस्ता भी फायदेमंद माने जाते हैं। अगर शुगर की समस्या नहीं हो तो किशमिश भी खा सकते हैं। कोई भी ड्राई फ्रूट 2-3 खाने से नुकसान नहीं होता है।
  4. सीजनल फल- गर्भावस्था में सीजन फल जरूर खाने चाहिए। खासतौर से रोजाना 1 सेब को डाइट का हिस्सा बना लें। अमरूद, केला और बेरीज भी फायदा पहुंचाती हैं। प्रेगनेंसी में संतरा और कीवी जैसे फल भी खा सकते हैं। इससे शरीर को सभी जरूरी पोषक तत्व आसानी से मिल जाते हैं।
  5. ओट्स- प्रेगनेंसी में कुछ महिलाओं को पाचन से जुड़ी समस्या होने लगती है। इसलिए डाइट में फाइबर से भरपूर ओट्स जरूर शामिल कर लें। ओट्स खाने से कॉन्स्टिपेशन की परेशानी कम होती है। ओट्स से महिला को फोलिक एसिड मिलता है जो शिशु को सुरक्षित बनाने में मदद करता है।

NEWS SOURCE : indiatv

eat these 5 things during pregnancy to have a healthy baby. faridabadnews faridabadnews24 Your body will remain completely fit
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.