
Mahashivratri Vrat 2024 Date: इस साल महाशिवरात्रि 08 मार्च 2024, शुक्रवार के दिन मनाई जाएगी। माना जाता है कि इस तिथि पर भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह हुआ था, इसलिए इस दिन को शिव और शक्ति के मिलन के रूप में मनाया जाता है। ऐसे में शिवरात्रि के दिन महादेव और माता गौरी की पूजा से साधक को शुभ फलों की प्राप्ति हो सकती है। ऐसे में शिवरात्रि की पूजा में शिवलिंग पर ये चीजें जरूर अर्पित करनी चाहिए।
ऐसे करें अभिषेक
महाशिवरात्रि के दिन शिवलिंग का गंगाजल से अभिषेक करना बहुत-ही शुभ माना गया है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, शिवलिंग पर गंगाजल चढ़ाने से व्यक्ति को मोक्ष की प्राप्ति हो सकती है। इसके साथ ही सभी दुखों का भी नाश होता है।
इन चीजों से मिलेगा लाभ
ऐसा माना गया है कि शिवरात्रि के दिन शिवलिंग का शहद से अभिषेक करने या इसे चढ़ाने से व्यक्ति को धन लाभ हो सकता है। वहीं, यह भी माना जाता है कि शिवरात्रि के विशेष अवसर पर शिवलिंग पर घी अर्पित करने से वंश में वृद्धि हो सकती है।
.jpg)
चढ़ाएं ये तेल
महाशिवरात्रि पर शिवलिंग पर सरसों का तेल चढ़ाना बहुत-ही शुभ माना जाता है। ऐसा करने से व्यक्ति को ग्रह दोष से मुक्ति मिल सकती है। साथ ही शिवलिंग पर सरसों का तेल चढ़ाने से व्यक्ति के रूके हुआ काम भी बनने लगते हैं।
शिव जी को प्रिय हैं ये वस्तुएं
बेलपत्र को शिव जी की पूजा में जरूरी माना गया है। ऐसे में यदि आप महाशिवरात्रि के दिन शिवलिंग पर बेलपत्र चढ़ाते हैं, तो इससे व्यक्ति के भाग्य में वृद्धि होती है। वहीं, शिव जी को शमी के पत्ते, बेला के फूल, हरसिंगार के फूल चढ़ाने से भी मनोकामनाओं की पूर्ति हो सकती है।
डिसक्लेमर: ‘इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।’
NEWS SOURCE : jagran
