Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » ट्रॉफी जीत इस कंटेस्टेंट ने रचा इतिहास!, शोएब, मनीषा और अद्रिजा के बीच हुई कांटे की टक्कर: Jhalak Dikhhla Jaa 11

ट्रॉफी जीत इस कंटेस्टेंट ने रचा इतिहास!, शोएब, मनीषा और अद्रिजा के बीच हुई कांटे की टक्कर: Jhalak Dikhhla Jaa 11

faridabadnews24By faridabadnews24March 1, 2024No Comments3 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

सेलिब्रिटा डांस रियलिटी शो झलक दिखला जा सीजन 11 (Jhalak Dikhhla Jaa 11 Winner) को लेकर बड़ी खबर आ रही है। पिछले  साढ़े तीन महीनों के संघर्ष के बाद आखिरकार शो को अपना विजेता मिल गया है। शोएब मलिक, मनीषा रानी और अद्रिजा सिन्हा ने टॉप 3 में जगह बनाई। झलक दिखला जा 11 का विजेता बनने के लिए इनके बीच कांटे की टक्कर हुई। झलक दिखला जा 11 को ऋत्विक धनजानी और गौहर होस्ट कर रहे थे। वहीं, अरशद वारसी, फराह खान और मलाइका अरोड़ा जज थे। शो के इस सीजन में कई पॉपुलर चेहरों ने हिस्सा लिया, लेकिन ट्रॉफी सिर्फ किसी एक की हुई।

झलक के टॉप 3 धुरंधर

झलक दिखला जा 11 के विनर को लेकर सोशल मीडिया पर लगातार वोटिंग ट्रेंड्स देखने को मिल रहे थे। वहीं, हाल ही में शो का फिनाले शूट हो। ईटाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, झलक दिखला जा 11 के टॉप 3 में शोएब मलिक, मनीषा रानी और अद्रिजा सिन्हा ने जगह बनाई। सबसे ज्यादा चौंकाने वाले नतीजे विनर को लेकर आए।

किसने जीती झलक की ट्रॉफी ?

झलक दिखला जा 11 में पहली बार वाइल्ड कार्ड एंट्री ने ट्रॉफी अपने नाम की। रिपोर्ट्स के अनुसार, शोएब मलिक और अद्रिजा सिन्हा को धूल चटाते हुए बिहार ही मनीषा रानी झलक दिखला जा 11 की विजेता बनी हैं, जबकि उन्होंने शो के बीच में हिस्सा लिया था। फिर भी शो में अपनी पकड़ बस कुछ दिनों में मजबूत कर ली।

फिनाले में लगा सितारों का मेला

मनीषा रानी एक पॉपुलर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं। बीते साल वो बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 में नजर आई थीं। मनीषा के गेम को काफी पसंद किया गया था। यहां तक कि वो बिग बॉस ओटीटी 2 की सेकेंड रनर- अप रही थीं। झलक दिखला जा 11 के फिनाले की शूटिंग मुंबई में की गई, जो सितारों से सजी शाम रही। शो में कंटेस्टेंट्स के अलावा सारा अली खान, विजय वर्मा, हुमा कुरैशी समेत कई बॉलीवुड सितारों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

वाइल्ड कार्ड ने किया नाम रोशन

झलक दिखला जा 11 में अलग- अलग फील्ड से आने वाले कई सेलेब्स ने हिस्सा लिया। इनमें शिव ठाकरे, संगीता फोगाट, श्रीराम चंद्रा, तनीषा मुखर्जी, अंजलि आनंद, राजीव ठाकुर, करुणा पांडे, उर्वशी ढोलकिया, आमिर अली जैसे स्टार्स के नाम शामिल हैं। वहीं, वाइल्ड कार्ड एंट्री के तौर पर मनीषा रानी, धनश्री वर्मा, सागर पारेख, अवेज दरबार, ग्लेन सलधाना और निकिता गांधी ने शो में हिस्सा लिया।

NEWS SOURCE : jagran

faridabadnews faridabadnews24 Manisha and Adrija: Jhalak Dikhhla Jaa 11 This contestant created history by winning the trophy! There was a tough fight between Shoaib
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.