प्रधानमंत्री जनकल्याणकारी योजना प्रचार प्रसार अभियान के राष्ट्रीय अध्यक्ष नागेन्द्र शर्मा ने कहा है कि पूरे भारत में कोरोना तेज़ी से फैल रहा है किस तरह इस पर रोक लगाई जा सके जिससे लोगों की जिंदगी को वापिस पटरी पर लाया जा सके इसके लिए नागेन्द्र शर्मा ने अपने विचारो को व्यक्त करते हुए कहा कि कोरोना से डरने के बजाय सतर्क रहे सावधानी बरते ओर समय समय पर सैनिटाइजर का प्रयोग करते रहे। साफ सफाई का खास खयाल रखे। मास्क को कुध का सुरक्षा कवच बना कर हर पल इस्तेमाल करे।
नागेन्द्र शर्मा ने कहा कि ट्रैवल हिस्ट्री ओर कोरोना पॉजिटिव के करीबी कॉन्टैक्ट में नहीं आए । शारीरिक दूरी का विशेष ख्याल रखे। नागेन्द्र शर्मा ने सभी से आरोग्य सेतु ऐप भी डाउनलोड करने की अपील की है।
